शरद पवार का पीएम मोदी पर हमला, बोले- उन्हें क्या पता, परिवार कैसे चलाया जाता है

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के प्रचार के तहत आज पीएम मोदी (Narendra Modi) महाराष्ट्र के सोलापुर में थे। सोलापुर में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और एनसीपी पर हमला बोला। पीएम मोदी ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे अच्छे आदमी हैं लेकिन उनके परिवार में कुछ समस्याएं हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर शरद पवार (Sharad Pawar) ने पलटवार किया है।

शरद पवार का पीएम मोदी पर हमला

शरद पवार का पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी के बयान पर शरद पवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मेरे पास पत्नी है, बेटी है जो मुझसे मिलने आती है, प्रधानमंत्री के पास कोई नहीं है।' शरद पवार ने कहा, 'पीएम मोदी कहते हैं पवार साहब अच्छे इंसान हैं लेकिन उनके भतीजे कंट्रोल से बाहर हैं। मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि मेरे घर के मामलों से उनका क्या लेना देना है। लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि मुझसे पत्नी, दामाद, बेटी मिलने आते हैं, लेकिन उनके पास कोई नहीं है।'

मेरे परिवार के मामले से पीएम का क्या लेना-देना- शऱद पवार

मेरे परिवार के मामले से पीएम का क्या लेना-देना- शऱद पवार

शरद पवार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको क्या पता कि परिवार कैसे चलाया जाता है। इसलिए वे दूसरों के घरों में झांकते रहते हैं। मैं और भी कह सकता हूं लेकिन मैं निम्न स्तर पर नहीं जाना चाहता हूं।

सोलापुर में पीएम मोदी ने शरद पवार पर साधा था निशाना

सोलापुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वो हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते। पीएम मोदी ने कहा था कि शरद पवार अच्छे आदमी हैं लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याएं हैं। उनके भतीजे उनके हाथ में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+