कितने दिन लगातार शराब पीने से इसकी लत लग जाती है? तीसरे चरण में जाते ही नशे का शिकार
Alcohol Addiction: देश में 16 करोड़ यानी 27.3% पुरुष ऐसे हैं जो कि शराब का सेवन करते हैं। इनमें से 5.7 करोड़ लोगों को शराब की लत लगी हुई है, यानी कि ये लोग रोज शराब का सेवन करते हैं। बता दें कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। अगर आपको भी लत लग गई है तो आपके और आपके परिवार के लिए सही नहीं है। तो चलिए आज हम बताने जा रहे हैं कि कितने दिन लगातार शराब पीने पर इसकी लत लग सकती है।
लगातार 7 दिन शराब पीने पर इसकी लत लग सकती है
एक शोध के मुताबिक आप 7 दिनों तक लगातार शराब पीते हैं तो कहीं न कहीं नशे का शिकार हो सकते हैं। हालांकि यह आपके जीन की सक्रियता पर निर्भर करती है। यदि आपका जीन ज्यादा सक्रिय है और शराब के टेस्ट करने पर सुखद अनुभूति कराने लगता है तो 7 दिन काफी है। हालांकि, कई लोगों के जीन कम सक्रिय होते हैं तो वे जल्दी नशा के शिकार नहीं होते हैं। नीचे पढ़ें शराब की लत लगने के 3 चरण...

चरण-1-प्री-एल्कोहलिक अवस्था
यदि आप शराब की लत के प्रारंभिक चरण में हैं तो आप दूसरे लोगों को देखकर उसका सेवन कर रहे हैं। यानी पार्टी या किसी फंक्शन में पीना पसंद करते हैं। आप सप्ताह में दो दिन या एक दिन घर पर पीना पसंद करते हैं।
चरण-2
यदि आप शराब पीने के बाद खुद में आनंद महसूस करने लगते हैं और आप इसकी अत्यधिक चाहत रखने लगते हैं तो आप दूसरे स्टेज में पहुंच गए हैं। यानी आप शराब की लत के करीब पहुंच गए हैं। यहीं से अगर आप सप्ताह में शराब पीने के दिन बढ़ा दिए तो मुश्किल हो सकती है। आप बुरी स्थिति में फंस सकते हैं।
चरण-3
चरण-3 में आते ही आपके शरीर पर शराब का काबू हो जाता है। शराब आपको अपने आगोश में ले लेती है। आप चाहकर भी इसकी गिरफ्त से नहीं निकल पाते हैं। आपको रोज इसकी जरूरत महसूस होगी। नहीं मिलने पर आपके शरीर का व्यवहार दूसरे तरह का होने लगेगा। इस चरण में आप शराब के लिए किसी हद तक खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोग तो इसकी लत में आने के बााद तनाव के शिकार हो जाते हैं और नहीं मिलने पर गाली-गलौज तक करने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications