शांति भूषण ने आम आदमी पार्टी को बताया खाप पंचायत
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ वकील शांति भूषण ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप)और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, खाप पंचायत की तरह से चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि एक आदमी की पार्टी बन गयी है आप और सभी अब लालू प्रसाद यादव को गले लगा रहे हैं। शांति भूषण ने आरोप लगाया कि संविधान और फाउंडर मेंबर के नाम इलेक्शन कमीशन में जमा हैं।
आपको बता दें कि 23 नवंबर को पार्टी कार्यकारिणी की एक बैठक होने वाली है। शांति भूषण के मुताबिक इस बैठक में भी पिछली बैठक की तरह रवैया अख्तियार किया जाएगा। पिछली बार मार्च में हुई बैठक में पार्टी की बैठक में काफी विवाद हुआ था।
भूषण ने कहा कि भ्रष्टाचार छोड़कर अरविन्द केजरीवाल सिंगल आदमी पार्टी बना चुके हैं। आम आदमी पार्टी में हर संयोजक चुनाव से बनता था। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उप और सह संयोजक भी बनते थे लेकिन अब बहुत से लोगों को नहीं बुलाया जा रहा है। सिर्फ अरविंद की चाटुकारिता करने वाले 300 लोगों को ही बैठक के लिए बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications