एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बोले शंकर सिंह वाघेला- मनमोहन सिंह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पीएम
शंकर सिंह वाघेला बोले- मनमोहन सिंह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री
अहमदाबाद। गुजरात की राजनीति के बड़े चेहरे शंकर सिंह वाघेला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की है। मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर हो रहे विवाद को लेकर कहा कि हमेशा सिंह का काम बोला है। वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे। इस दौरान नरेंद्र मोदी को भी उन्होंने जमकर निशाने पर लिया। वाघेला ने गुजरात विधानसभा से पूर्व उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। वो इससे पहले भाजपा में थे। भाजपा में भी वो अहम पदों पर रह चुके हैं।

मनमोहन सिंह ने प्रचार नहीं देश के लिए काम किया
शंकर सिंह वाघेला ने अहमदाबाद के खेड़ा जिले में रविवार को कहा कि मनमोहन सिंह ने प्रचार पाने की लालसा के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम किया। ये खूबी उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पीएम बनाती है। वाघेला ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम पर जनता का पैसा बर्बाद कर अपना प्रचार कर रहे हैं लेकिन मनमोहन सिंह दिन रात बिना किसी प्रचार के काम करते रहे।

देश को मुश्किल समय में आर्थिक मंदी से बचाया
मनमोहन सिंह के कम बोलने को लेकर कुछ नेताओं के उनको निशाना बनाने पर भी वाघेला ने आपत्ति की। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने 10 साल तक आर्थिक मंदी से देश को बचाया, जबकि वो दुनिया में मंदी का दौर था। ये उनकी खूबी थी। वो भाषण नहीं देते रहे, बल्कि काम किया और आज भी उनका काम बोल रहा है।

आज देश 15 साल पीछे जा चुका
शंकर सिंह वाघेला ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना इशारे में उनकी जमकर आलोचना की। वाघेला ने कहा कि 2014 में लोग बेहतरी की बात कर सत्ता में आए उन्होंने काम करने की जगह लोगों का मजाक बनाया। नोटबंदी और जीएसटी जैसे काम किए, जिनसे देश 15 साल पीछे जा चुका है।
वाघेला ने कहा, केंद्र सरकार ने 2018-19 में ओबीसी समुदाय के कल्याण के लिए केवल 1800 करोड़ रूपये आवंटित किया और 5,000 करोड़ रूपये से ज्यादा विज्ञापनों पर उड़ा दिया। ओबीसी के कल्याण से ज्यादा सरकार मूर्ति बनवाने पर खर्च कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
