'हिंदू हिंसक हैं', इस टिप्पणी पर खूद हुआ विवाद, अब शंकराचार्य ने राहुल गांधी का क‍िया समर्थन

लोकसभा में राहुल गांधी के आक्रामक भाषण के कुछ दिनों बाद ज्योतिर्लिंग मठ के 46वें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कांग्रेस नेता के समर्थन में सामने आए हैं। शंकराचार्य ने कहा क‍ि हमने राहुल गांधी का पूरा भाषण ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस बात पर जोर दिया कि हिंदू धर्म हिंसा को अस्वीकार करता है।

दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान विवाद तब खड़ा हो गया, जब राहुल गांधी ने बीजेपी नेताओं पर सांप्रदायिक आधार पर लोगों को कथित तौर पर बांटने का आरोप लगाया।

Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भाषण की निंदा करते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक करार दिया है। इस आरोप के कारण संसद में तीखी बहस हुई, जिसके कारण लोकसभा स्‍पीकर ने कई विवादास्पद बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया।

राहुल गांधी से मांफी की मांग
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी के इस बयान की कड़ी निंदा की। बीजेपी ने इसे हिंदू समुदाय का अपमान बताते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए। बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह बयान राहुल गांधी की विचारधारा को दर्शाता है और कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर विवाद
राहुल गांधी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस हुई। लोग दो गुटों में बंट गए - एक ओर वे लोग थे जो राहुल गांधी का समर्थन कर रहे थे और उनके बयान को सही ठहरा रहे थे, और दूसरी ओर वे लोग थे जो इस बयान की कड़ी निंदा कर रहे थे।

कौन हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिर्लिंग?
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ज्योतिर्लिंग मठ के 46वें शंकराचार्य हैं। उन्होंने भारतीय सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जन्म और प्रारंभिक जीवन पारंपरिक भारतीय धार्मिक परिवेश में हुआ, जहाँ उन्होंने वेद, पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया।

उन्होंने धर्म और समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए हैं और लोगों को धार्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने विभिन्न धार्मिक आयोजनों, यज्ञों और प्रवचनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। उनके अनुयायी उन्हें एक ज्ञानी और प्रेरणादायक धार्मिक नेता मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+