Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात चुनाव तारीखों की घोषणा से ठीक पहले शंकर सिंह वाघेला का बड़ा ऐलान

अहमदाबाद। गुजरात में चुनाव की घोषणा से ठीक पहले शंकर सिंह वाघेला ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव के लए वह अंबानी या अडानी से चंदा नहीं लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी जन विकल्प मोर्चा का चुनाव चिन्ह भी जारी किया। वाघेला ने अपना चुनाव चिन्ह जारी करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ट्रैक्टर चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ऑल इंडिया हिंदुस्तान कॉग्रेस पार्टी ट्रैक्टर चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ेगी।

shankar singh vaghela

इस मौके पर वाघेल ने कहा कि हम अंबानी या अडानी से किसी भी तरह का कोई चंदा नहीं लेंगे, अगर हमारी सरकार बनी तो हम 5000 रुपए का पेंशन विधवाओं को देंगे। गुजरात चुनाव में बेहतर उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के मामले में वाघेला ने कहा कि हम बेदाग उम्मीदवार उतारेंगे। वाघेला ने कहा कि हम चुनाव में उम्मीदवारों को उनकी काबिलियत के आधार पर टिकट देंगे। दूसरे दल की तरह हम पैसों के दम पर उम्मीदवारों को टिकट नहीं देंगे।

गौरतलब है कि गुजरात में चुनाव की तारीखों की घोषणा कभी भी हो सकती है। हाल ही में जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में चुनावों की तारीखों की घोषणा की लेकिन गुजरात में चुनावों की घोषणा नहीं की गई उसपर काफी विवाद हुआ। कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए चुनाव आयोग का दुरउपयोग कर रही है। सात ही आरोप लगाया कि पीएम की रैली की वजह से चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें- हिमाचल का ओपीनियन पोल सही साबित होने की राह में बीजेपी के ये दो नेता हैं बड़ा रोड़ा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+