Shanghai-Delhi डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर से शुरू, चाइना ईस्टर्न की नई फ्लाइट का क्या है पूरा शेड्यूल?
Shanghai Delhi Flights Resume: चीन ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई और नई दिल्ली के बीच राउंड-ट्रिप फ्लाइट्स दोबारा शुरू कर रही है। यह कदम भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क और संबंधों को सामान्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इन फ्लाइट्स का संचालन हर बुधवार, शनिवार और रविवार को होगा। शंघाई के पुदोंग एयरपोर्ट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान शुरु होगी। इसके लिए एयरलाइंस में टिकट बिक्री शुरू हो गई है। यहां जानिए क्या है फ्लाइट का पूरा शेड्यूल...

पांच साल बाद फिर से डायरेक्ट फ्लाइट
भारत और चीन ने इस वर्ष अगस्त में तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक के दौरान चुनी गई कुछ शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद पांच साल के अंतराल के बाद शंघाई और नई दिल्ली के बीच हवाई कनेक्टिविटी पुनः सामान्य हो रही है।
फ्लाइट का क्या है पूरा शेड्यूल?
शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाली फ्लाइट दोपहर 12:50 बजे रवाना होगी और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानीय समयानुसार 5:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट दिल्ली से रात 7:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4:10 बजे शंघाई पुडोंग हवाई अड्डे पर उतरेगी। फ्लाइट्स में बोइंग 737-800 एयरक्राफ्ट्स का उपयोग किया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और पर्यटन क्षेत्र में भी नई उम्मीदें जगी हैं।
भारत-चीन हवाई संपर्क में बढ़ोतरी
इस नई शुरुआत के साथ ही भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क को नया मजबूती मिली है। इससे व्यापारियों और पर्यटकों दोनों को फायदा होगा। वहीं, एयरलाइन उद्योग में भी उत्साह बढ़ा है, क्योंकि उड़ानों की शुरूआत से दोनों देशों के बीच यात्रा और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इसी महीने, इंडिगो एयरलाइंस ने कोलकाता से चीन के ग्वांगझोऊ के लिए दैनिक उड़ानों की घोषणा की थी, जो 26 अक्टूबर से शुरू होंगी।
इसके साथ ही दिल्ली और ग्वांगझोऊ के बीच भी नई फ्लाइट्स शुरू होने की उम्मीद है। शंघाई और नई दिल्ली के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स की बहाली न केवल भारत और चीन के बीच कनेक्टिविटी को आसान बनाएगी, बल्कि निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में भी सकारात्मक असर डालेगी। इसके अलावा, यात्रियों को यात्रा में समय की बचत और सुविधाजनक शेड्यूल की सुविधा मिलेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications