Covid 19: 93 साल के बुजुर्ग की कहानी बताते वक्त रो पड़े शक्ति कपूर, Video हुआ वायरल

नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1637 हो चुकी है और मरने वालों की संख्या 38 तक पहुंच चुकी है, देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है, लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है, कई फिल्मी हस्तियों ने भी लोगों से Stayhome की अपील की है, इसी क्रम में बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों में से एक शक्ति कपूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

कोरोना सर्वाइवर की कहानी बताते वक्त भावुक हुए शक्ति कपूर

कोरोना सर्वाइवर की कहानी बताते वक्त भावुक हुए शक्ति कपूर

दरअसल वीडियो में शक्ति कपूर इटली के 93 साल के कोरोना सर्वाइवर की कहानी बता रहे हैं, जिसे बताते-बताते हुए वो खुद भी भावुक हो जाते हैं, वीडियो में शक्ति कपूर कह रहे हैं- इटली के अंदर एक 93 साल का बुजुर्ग जब ठीक होकर अस्पताल से निकल रहा था, तभी डॉक्टर ने कहा आपको एक दिन का वेंटिलेटर का बिल देना है 5 हजार रुपये, इसके बाद उस बुजुर्ग की आंखों में पानी आ गया।

डॉक्टर ने बुजुर्ग से पूछा -क्या आपके पास पैसा नहीं है

डॉक्टर ने बुजुर्ग से पूछा -क्या आपके पास पैसा नहीं है

जिसे देखकर डॉक्टर ने बुजुर्ग से पूछा कि क्या आपके पास पैसा नहीं है, जिस पर बुजु्र्ग ने कहा कि पैसा मेरे पास बहुत है लेकिन आज एक बात का एहसास हो गया कि मुझे भगवान का कितना बड़ा बिल देना है,जिसने सारी जिंदगी मुझे फ्री में सांस लेने का मौका दिया, आज देखो वेंटिलेटर के लिए मुझे सांस लेने के लिए भी पेमेंट देनी पड़ रही है।

खुद को रोक नहीं पाए शक्ति कपूर

खुद को रोक नहीं पाए शक्ति कपूर

बुजुर्ग की कहानी सुनाते-सुनाते खुद शक्ति कपूर भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उनके आंसू भी छलक उठते हैं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि ये जिंदगी बहुत कीमती है इसलिए आप सभी लोग घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए, शक्ति कपूर का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना से पहली मौत

मालूम हो कि आज उत्तर प्रदेश में कोरोना से पहली मौत का मामला सामने आते ही गोरखपुर से लेकर बस्ती तक हड़कंप मच गया है। गोरखपुर में 25 साल के जिस कोरोना संक्रमित युवक की मौत हुई थी वह बस्ती का रहने वाला था। इसी के साथ इतनी कम उम्र के कोरोना मरीज की मौत का यह देश में पहला मामला है। बता दें कि अभी तक ज्यादातर बुजुर्गों में ही कोरोना के संक्रमण और मौत के मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+