श्रद्धा कपूर की शादी की अफवाहों पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी खबरें उड़ रही हैं कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द की सिलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा शादी के बंधन में बंध सकती है। इन खबरों पर जहां श्रृद्धा और रोहन ने चुप्पी साध रखी है, वहीं दूसरी ओर श्रृद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर इन अफवाहों पर भड़क गए हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने शादी की इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि इस खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। श्रद्धा अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहीं बल्कि केवल अपने करियर और फिल्मों पर ही फोकस कर रही हैं।

इस तरह की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं

इस तरह की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं

स्पॉटबॉय से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, इस तरह की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। श्रद्धा की आगामी 4-5 साल में किसी से भी शादी करने की कोई योजना नहीं है। फिलहाल वह पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। वह इस समय अपने आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी हैं। उसकी तारीख आने वाले 2 साल के लिए बुक हो चुकी हैं। यह सब बकवास है। उन्होंने कहा कि, मेरी बेटी मुझे वह सब बताती है जो उसके जीवन में हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता की सहमति के बिना कभी शादी नहीं करेंगी।

 श्रद्धा का नाम फिल्म निर्माता फरहान अख्तर भी जुड़ा था

श्रद्धा का नाम फिल्म निर्माता फरहान अख्तर भी जुड़ा था

जब शक्ति कपूर से रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा के लिंकअप को लेकर पूछा गया तो शक्ति ने कहा - 'श्रद्धा का नाम बीते दिनों कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है। यह फिल्म इंडस्ट्री है, लिंक करने से कुछ नहीं होता। उसके पिता (रोहन श्रेष्ठा) मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम लोगों का पारिवारिक रिश्ता है। इससे पहले, श्रद्धा का नाम फिल्म निर्माता फरहान अख्तर भी जुड़ा था। फरहान फिलहाल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि, वे जल्द ही शादी करने वाले हैं।

 प्रभास के संग फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रही हैं श्रद्धा

प्रभास के संग फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रही हैं श्रद्धा

श्रद्धा इन दिनों साउथ एक्टर प्रभास के संग फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रही हैं। इसी के साथ वे डायरेक्टर रेमो डिसूजा की अपकमिंग मूवी 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के लिए भी कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा, वरुण धवन के अपोजिट मुख्य भूमिका में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+