Shakeela trailer:ऋचा चड्ढा के बोल्ड अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, खाली सिनेमाघरों को भरने आ रही है 'शकीला'
नई दिल्ली। Shakeela trailer: ऋचा चड्ढा (richa chaddha) की अपकमिंग फिल्म शकीला (shakeela) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में ऋचा, एडल्ट स्टार शकीला के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में शकीला के एक मामूली लड़की से एडल्ड स्टार बनने की कहानी को दिखाया जाएगा। रिलीज के साथ ही टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'शकीला' की भूमिका में ऋचा हंगामा मचाती नजर आ रही हैं।

फिल्म शकीला में मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा
फिल्म शकीला में मुख्य भूमिका में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हैं। इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित, 'शकीला' एडल्ड स्टार शकीला की एक बायोपिक है। जिसने 90 के दशक में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में खुद का एक नाम बनाया था। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में वह साउथ के किसी सुपरस्टार का किरदार निभाते नजर आएंगे। 'शकीला' के टीजर को लोग सोशल मीडिया पर बेहद पसंद कर रहे हैं। अब इस टीजर के वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ट्रेलर में ये है खास
ट्रेलर की शुरुआत एक न्यूज रिपोर्ट से शुरू होती है जिसमें बताया जाता है कि एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है। इस बीच शकीला (ऋचा चड्ढा) के पिता की मौत की वजह से मां उसे शहर लेकर आ जाती है। मां बेटी शकीला से कहती, ''इस शहर में अगर रहना है तो मुझे सड़क पर बिकना होगा या फिर तुझे परदे पर।

ट्रेलर विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर की काफी याद दिलाता है
इस फिल्म में शकीला के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से लेकर प्ले गर्ल बनने तक की कहानी दिखाई जाएगी। प्ले गर्ल नाम से आई सिल्क स्मिता और शकीला की फिल्म काफी चर्चा में रही थी। ट्रेलर में शकीला की जीवन के शुरुआत के बारे में बताया गया है, जब वह एक किशोरी के रूप में एक साधारण जीवन जीने की कोशिश कर रही है। शकीला फिल्मों में आने के बाद जनता के बीच लोकप्रिय हो जाती है। जिन्हें कई लोग 'सॉफ्ट पोर्न' कहते थे। ये फिल्म विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर की काफी याद दिलाती है क्योंकि वे दोनों समान क्षेत्र की दो महिलाओं के उपर बनी है।












Click it and Unblock the Notifications