निखिल हांडा के पास थी शैलजा की कौन-सी तस्वीरें, जिनके लिए वो करता था ब्लैकमेल

नई दिल्ली। दिल्ली के शैलजा हत्याकांड में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है चौंकाने वाले सच निकलकर आ रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक हत्या का आरोपी मेजर निखिल हांडा, शैलजा को काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। निखिल के पास शैलजा की कुछ तस्वीरें थीं, जिन्हें वो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इस बात की जानकारी मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने दी है। हालांकि शैलजा, निखिल की धमकियों से डरती नहीं थी, वो निखिल से दूरी बनाना चाहती थी।

शैलजा केस में बड़ा खुलासा

शैलजा केस में बड़ा खुलासा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शैलजा की कुछ तस्वीरों को लेकर निखिल हांडा लगातार उस पर दबाव बनाता था। वह शैलजा से कहता था कि वो अपने पति को छोड़कर उसके पास आ जाए। उससे शादी कर ले, अगर वह ऐसा नहीं करेगी तो वो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इतना ही नहीं शैलजा की तस्वीरों को लेकर निखिल उसे ब्लैकमेल करता था। उसका कहना था कि जो वो चाहता है शैलजा वैसा नहीं करेगी तो वो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

शैलजा की कुछ तस्वीरों को लेकर निखिल करता था ब्लैकमेल

शैलजा की कुछ तस्वीरों को लेकर निखिल करता था ब्लैकमेल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भले ही निखिल हांडा लगातार शैलजा को धमका रहा हो लेकिन वो उससे नहीं डरती थी। शैलजा खुद निखिल से दूरी बनाना चाहती थी। उसने साफ तौर से मना कर दिया था कि वो अपने पति को छोड़कर नहीं जाएगी। इतना ही नहीं वो भी निखिल हांडा को धमकी देती थी कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उसकी शिकायत कर देगी। साथ ही नहीं पुलिस में दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की भी बात शैलजा कहती थी।

तस्वीरों की पुलिस कर रही है जांच

तस्वीरों की पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल निखिल के पास शैलजा की कौन सी तस्वीरें थी ये अभी तक साफ पता नहीं चला है। ऐसा इसलिए क्योंकि निखिल ने उन तस्वीरों को अपने मोबाइल और गूगल स्टोर समेत सभी जगह से डिलीट कर दिया। हालांकि साइबर एक्सपर्ट की टीम उन तस्वीरों को बरामद करने को कोशिश में जुटी हुई है। बता दें कि नगालैंड के दीमापुर में मेजर अमित द्विवेदी की पोस्टिंग के दौरान मेजर निखिल हांडा की उनसे दोस्ती हुई। बाद में अमित की पत्नी शैलजा से निखिल की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई।

निखिल से पीछा छुड़ाना चाहती थी शैलजा

निखिल से पीछा छुड़ाना चाहती थी शैलजा

इसी दौरान निखिल और शैलजा की मुलाकात सेना के कार्यक्रम के हुई। बाद में दोस्ती आगे बढ़ी तो वो अलग-अलग जगहों पर भी मिलने लगे। ऐसा माना जा रहा है कि इसी दौरान निखिल ने शैलजा की कुछ तस्वीरें खींच लीं। शैलजा ने जब निखिल से दूरी बनाना शुरू किया तो निखिल ने इन्ही तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। निखिल चाहता था कि शैलजा उसके पास आ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि निखिल के अपनी पत्नी से अच्छे रिश्ते नहीं थे। दूसरी ओर शैलजा उससे दूरी बनाना चाहती थी, जिससे निखिल परेशान था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+