आदित्यनाथ के बोल सड़क पर आ जायेंगे शाहरुख खान
लखनऊ। देशभर में सहिष्णुता को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। इस घमासान को भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने और बढ़ा दिया है। योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर हिंदू शाहरुख खान की फिल्में देखना छोड़ दें तो उन्हें सड़कों पर टहलना पड़ जाएगा।
शाहरूख ने दोहराई गलती और पीछे पड़ा हाफिज सईद
शाहरूख को 'देशद्रोही' कहने वाले बीजेपी नेता ने बयान वापस लिया
आदित्यनाथ ने शाहरुख और आतंकी हाफिज सईद के बयानों को एक जैसा बता डाला है। उन्होंने कहा कि शाहरुख को इस बात को समझना चाहिए अगर हिंदुओं ने उनकी फिल्म देखना छोड़ दी तो क्या होगा।
गौरतलब है कि अपने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख ने कहा था कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। शाहरुख के बयान के बाद कई नेताओं ने उनपर हमला बोला था। मध्यप्रदेश में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने का शाहरुख को पाकिस्तान का एजेंट तक करार दे दिया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद विजयवर्गीय ने अपना बयान वापस ले लिया था।













Click it and Unblock the Notifications