'ईडी का नोटिस मिला इसलिए शाहरूख के लिए बिगड़ गया देश'
नई दिल्ली। असहिष्णुता के मुद्दे पर लोगों के विवादित बयान जारी हैं, जोर-शोर से फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को निशाना बनाया जा रहा है। कैलाश विजयवर्गीय और योगी आदित्यनाथ के बाद अब शाहरूख पर तंज कसा है बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने।
पेशे से अधिवक्ता मिनाक्षी ने कहा कि ED (enforcement directorate- प्रवर्तन निदेशालय) के नोटिस के बाद शाहरुख के लिए देश का माहौल बिगड़ गया। लेखी ने देश में बढ़ती असहनशीलता के दावों पर पुरस्कार लौटाने वालों को अनपढ़ करार दिया और कहा कि कांग्रेस शासन में ऐसे लोगों को संरक्षण दिया गया।













Click it and Unblock the Notifications