शाहरुख खान ने अपने बच्चों का बताया धर्म, लोगों ने कहा-He is Real King
नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह खान यानी कि शाहरुख अपने उस वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों के धर्म के बारे में जिक्र किया है, लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। शाहरुख के लिए लोगों ने काफी अच्छे-अच्छे ट्वीट किए हैं।
शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
कुछ ने लिखा है कि शाहरुख आप इसलिए तो किंग कहलाते हैं, तो किसी ने लिखा है कि शाहरुख आपकी सोच को दिल से सलाम, यहीं नहीं कुछ लोगों ने तो यह भी लिखा है कि धर्म का राग अलापने वाले कभी भी आपसे सहमत ना होंगे लेकिन जिनके रगों में भारत का खून है, वो जरूर आपसे सरोकार रखेगा।
'मेरी पत्नी हिंदू है, मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं'
दरअसल हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान मशहूर डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' में बतौर मेहमान पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों के धर्म के बारे में खुलकर बात की, शाहरुख ने कहा कि मेरी पत्नी हिंदू है और मैं मुसलमान हूं और मेरे बच्चे हिंदुस्तान हैं।
1.7K लोगों ने Retweets किया है किंग खान का Video
शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे अभी तक 5.1K लोगों ने पसंद किया है तो इसे 1.7K लोगों ने Retweets भी किया है। लोग किंग खान की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था शाहरुख को...
मालूम हो कि इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान कई बार धर्म को लेकर आलोचना झेल झुके हैं, सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है जिसे लेकर शाहरुख अर्से तक यह कहते सुने गए हैं कि उनका काम केवल नाचना-गाना है, इसलिए उन्हें वो ही काम करना चाहिए।
लोगों ने शाहरुख को कहा- Real King
फिलहाल अब उन्होंने ये बयान जारी किया है, जिसकी हर जगह तारीफ की जा रही रही है। मालूम हो कि मुस्लिम परिवार में जन्मे शाहरुख की पत्नी गौरी एक हिंदू-पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं, इन दोनों को शादी से तीन बच्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications