शादी की 28वीं सालगिरह पर गौरी संग रोमांटिक हुए शाहरुख खान, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ एक तस्वीर शेयर किया है। फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, हमेशा ही ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात है, लगभग तीन दशक पूरे होने वाले हैं। दरअसल, शुक्रवार को शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को 28 वर्ष पूरे हो गए। शादी के इनते साल बाद भी यह कपल बॉलीवुड की पसंदीदा और स्टाइलिश जोड़ियों में से एक है। इस खास मौके पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर गौरी से अपने दिल की बात कही।

रोमांटिक अंदाज में दी बधाई

रोमांटिक अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड में जहां जोड़ियां ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती वहीं, शाहरुख और गौरी सबके लिए उदाहरण हैं। बॉलीवुड में आने के कुछ समय बाद ही शाहरुख ने गौरी से शादी कर ली, उसके बाद वह फिल्म जगत के 'किंग खान' बन गए। अपने बिजी शेड्यूल में भी शाहरुख अपने पत्नी और बच्चों को समय देना नहीं भूलते, 28वीं सालगिरह के खास मौके पर भी उन्होंने गौरी को अलग अंदाज में विश किया। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी और गौरी खान की रोमांटिक फोटो शेयर किया है और शादी की सालगिरह की बधाई दी।

तीन दशक होने वाले हैं पूरे

तीन दशक होने वाले हैं पूरे

फोटो के साथ शाहरुख ने एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, हमेशा से ऐसा लगता है जैसे कल की बात है, लगभग तीन दशक पूरे होने वाले हैं और तीन प्यारे-प्यारे बच्चे भी हैं। मैंने जितनी भी परियों की कहानी सुनी है उनके अलावा, मैं विश्वास करता हूं कि मुझे उतनी ही खूबसूरत मिली है, जितनी खूबसूरत हो सकती थी।

प्रोड्यूसर हैं गौरी खान

बता दें गौरी खान ने न सिर्फ शाहरुख खान के घर में हाथ बटाया बल्कि उनके साथ उनके काम में भी साथ दिया है।साल 2004 में आई फिल्म 'मैं हूं ना' में गौरी खान ने बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में कदम रखा इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की कई फिल्मों जैसे हैप्पी न्यू इयर, ओम शांति ओम, में प्रोड्यूसर के तौर पर का किया। बता दें, शाहरुख खान कि लास्ट फिल्म जिरो थी, इस मूवी में उनके साथ कैटरीना कैफ ने काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+