न्यूली वेड कपल ने 'मन्नत' के सामने क्लिक की फोटो, शाहरुख खान ने दिया ये रिएक्शन
मुंबई। रोमांस के बादशाह शाहरुख खान को तो लोग इश्क का भगवान मानते हैं और उनके आशियाने 'मन्नत' को उनका मंदिर, जिसका साक्षात उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जिस वक्त एक न्यूली वेड कपल ने शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के आगे उनके सिग्नेचर स्टाइल यानी हाथ फैलाकर फोटोशूट कराया।
न्यूली वेड कपल ने शाहरुख के घर के आगे क्लिक की फोटो
कपल ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और शाहरुख को टैग भी कर दिया, शाहरुख को जब यह पता चला तो उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं की और उन्होंने भी लिखा गॉड ब्लेस यू।
शाहरुख ने कहा-God Bless You
कपल ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अक्सर लोग कहते हैं शादी करने के बाद मंदिर जाओ, हमने सही किया, हम जानते हैं शाहरुख आपने हमें देखा है, और रोमांचित हुए, इस दिन को खास और परफेक्ट बनाने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।

शाहरुख ने इस घर को 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था...
शाहरुख के मन्नत को देखने के लिए रोज लोग सैकड़ों की संख्या में आते हैं, शाहरुख अक्सर अपने घर की बालकनी में आकर अपने चाहने वालों का अभिवादन करते हैं।
शाहरुख का घर किसी महल से कम नहीं
आपको बता दें कि शाहरुख का घर किसी महल से कम नहीं है। एक जमाने में 'मन्नत' शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था, शाहरुख ने इस घर को 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा।

'विला विएना'
शाहरुख के इस महल में पांच बेडरूम हैं, मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है। यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक मूल गुजरात का पारसी किकु गांधी थे।












Click it and Unblock the Notifications