शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के साथ हुआ हादसा, गिरी छत
ये सेट मुंबई के फिल्मसिटी में बनाया गया है, हादसा होने की वजह से फिल्म की शूटिंग को फिलहाल टाल दिया गया है।
मुंबई। एक बड़ी खबर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से जुड़ी हुई आ रही है, आज शूटिंग के दौरान उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया, वो जिस जगह शूटिंग कर रहे थे, वहां पर छत गिर पड़ी जिसमें शाहरुख समेत दो लोग घायल हो गए हैं।
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक शाहरुख सेट पर मौजूद थे तभी सेट की छत का एक बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा, जिसमें समेत टीम के और 2 लोग घायल हो गए, घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कहा जा रहा है कि शाहरुख को ज्यादा चोट नहीं आई है लेकिन फिर भी उन्हें आज आराम करने को कहा गया है। मालूम हो कि शाहरूख जिस फिल्म की शूटिंग वहां कर रहे थे, वो आनंद ऱॉय की फिल्म है।
फिल्म की शूटिंग को फिलहाल टाल दिया गया
ये सेट मुंबई के फिल्मसिटी में बनाया गया है, हादसा होने की वजह से फिल्म की शूटिंग को फिलहाल टाल दिया गया है। इस फिल्म में किंग खान बौने के रूप में नजर आएंगे, फिल्म का नाम और अभिनेत्री अभी तय नहीं हैं। 'तनु वेड्स मनु' जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके आनंद की यह फिल्म अगले साल दीवाली या दिसम्बर में रिलीज हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications