'छोटा शकील के खिलाफ शाहरूख ने नहीं की पुलिस की मदद'
मुंबई। एक बार फिर से शाहरूख खान विरोधियों के निशाने पर हैं, वजह उनका अहिष्णिुता पर दिया बयान नहीं बल्कि वो पुराना मुद्दा है जिसे कि पूर्व पुलिस कमिश्रर एमएन सिंह ने एक बार फिर से जिंदा कर दिया है।
मंगलवार को एक पत्रकार शीला रावल की बुक 'गॉडफादर्स ऑफ क्राइम' के विमोचन के दौरान सिंह से कहा कि करीब 15 साल पहले उस समय शाहरूख खान ने पुलिस की मदद नहीं की थी जिस समय उन्हें छोटा शकील ने धमकी थी।
किंग खान ने तब पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी और उन्हें दी भी गई थी लेकिन इसके बाद जब फिल्म 'चोरी चोरी चुपके-चुपके' की शूटिंग के दौरान उन्हें वापस धमकी मिली और जब पुलिस ने शाहरुख से कोर्ट में गवाही देने को कहा तो शाहरुख ने शांत रहकर मामले से कन्नी काट ली थी जबकि अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने उस समय गवाही दी थी।
हालांकि सिंह ने कहा कि यह बात पुरानी हो गई है जिसका आज कोई मतलब नहीं लेकिन हां अगर उस समय सब साथ होते तो शायद परिणाम कुछ और होता।













Click it and Unblock the Notifications