खास फ्रेंड के साथ शाहरुख की बेटी सुहाना ने वेलेंटाइन से पहले मनाया Galentine Day, फोटो वायरल

Bollywood Hindi News: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अभी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री तो नहीं की है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। अब लव वीक को सेलिब्रेट करते हुए उनकी कई सारी फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें उनके साथ कुछ खास दोस्त भी मौजूद हैं। वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले सुहाना ने Galentine's Day भी सेलिब्रेट किया।

फ्रेंड के साथ आईं नजर

फ्रेंड के साथ आईं नजर

सुहाना न्यूयॉर्क में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी एक फ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। सुहाना के साथ दूसरी लड़की कौन है ये पता नहीं चल पाया, क्योंकि ना तो उन्होंने उसका नाम बताया और ना ही उसे इंस्टा पर टैग किया। सुहाना की इस फोटो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके कई फैन पेज ने भी इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुहाना ने बॉलीवुड में एंट्री तो नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स फॉलोइंग को लेकर वो बड़ी-बड़ी हस्तियों को टक्कर देती नजर आती हैं।

Galentine's Day क्या होता है?

Galentine's Day क्या होता है?

7 फरवरी को रोज डे के साथ लव वीक की शुरुआत होती है। इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे आते हैं। फिर 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के साथ लव वीक खत्म हो जाता है। इस बीच 13 जनवरी को एक खास दिन आता है, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। इसका नाम है Galentine's Day। वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड, हसबैंड को घर पर छोड़कर आपस में मिलती हैं और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करती हैं।

हाल ही में गई हैं न्यूयॉर्क

हाल ही में गई हैं न्यूयॉर्क

कोरोना महामारी की वजह से सुहाना कई महीने पहले न्यूयॉर्क से मुंबई लौट आई थीं। जनवरी के अंत में शाहरुख खान को बेटे अबराम और बेटी सुहाना के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उस दौरान सुहाना पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क जा रही थीं, जिस वजह से खुद शाहरुख उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुआ शाहरुख खान का नया लुक अब वायरल हो गया है। ये लुक उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' के लिए अपनाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+