92 करोड़ का टैक्स पे करके विराट से काफी आगे निकले किंग खान, देखिए पूरी लिस्ट, किसने कितना Tax दिया

Highest tax paid celebs: देश की तमाम बड़ी सेलेबिट्रीज ने इस वित्त वर्ष में अपना जो टैक्स पे किया है,उसकी लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में कई दिग्गज सेलेब्स शामिल हैं जिन्होंने टैक्स पे के मामले में कई बड़े अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान सबसे ऊपर हैं। शाहरुख खान ने कुल 92 करोड़ रुपए का टैक्स पे किया है। इसके बाद दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय का नाम आता है, उन्होंने 80 करोड़ रुपए का टैक्स पे किया है।

फिल्म जगत की हस्तियों ने सर्वाधिक टैक्स पे किया है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने 75 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है। अमिताभ बच्चन ने 71 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया है। अजय देवगन की बात करें तो उन्होंने 42 करोड़ का टैक्स पे किया है, जबकि रणबीर कपूर ने 38 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। रितिक रोशन ने 28 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है।

highest tax paid celebs

टॉप 10 में कई दिग्गज सेलेब्स

टॉप 10 सेलेब्स की बात करें जिन्होंने सर्वाधिक टैक्स दिया है तो उसमे कई दिग्गज क्रिकेटर भी शामिल हैं। इसमे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली,महेंद्र सिंह धोनी का भी नाम शामिल है। टॉप 20 सेलेब्स की बात करें तो इसमे करीना कपूर, कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ भी शामिल हैं।

टॉप 10 टैक्स पे करने वाले सेलेब्स
शाहरुख खान- 92 करोड़
विजय- 80 करोड़
सलमान खान- 75 करोड़
अमिताभ बच्चन- 71 करोड़
विराट कोहली- 66 करोड़
अजय देवगन- 42 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी- 38 करोड़
रणबीर कपूर- 36 करोड़
रितिक रोशन- 28 करोड़
सचिन तेंदुलकर- 28 करोड़

टॉप 20 में शामिल सेलेब्स
कपिल शर्मा- 26 करोड़
सौरव गांगुली- 23 करोड़
करीना कपूर- 20 करोड़
शाहिद कपूर- 14 करोड़
मोहनलाल- 14 करोड़
अल्लू अर्जुन-14 करोड़
हार्दिक पांड्या- 13 करोड़
कियारा आडवाणी-12 करोड़
पंकज त्रिपाठी- 11 करोड़
कैटरीना कैफ 11 करोड़
आमिर खान- 10 करोड़
रिषभ पंत- 10 करोड़

बता दें कि शाहरुख खान ने 2023 में लगातार तीन हिट फ़िल्मों: पठान, जवान और डंकी के साथ वापसी की थी। उनकी अगली फिल्म सुजॉय घोष की किंग आने वाली है। जिसमें कथित तौर पर उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं।

वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित विजय की फिल्म GOAT गुरुवार को रिलीज हुई। फिल्म में प्रभुदेवा, प्रशांत, मोहन, अजमल अमीर, मीनाक्षी चौधरी, स्नेहा, लैला, वैभव, योगी बाबू, प्रेमगी अमरेन, युगेंद्रन, वीटीवी गणेश और अरविंद आकाश जैसे कलाकार शामिल हैं।

वहीं सलमान खान को एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी और इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+