दिलीप कुमार के जाने से बेसुध सायरा बानो को शाहरुख और उद्वव ठाकरे ने दिया सहारा, देखें फोटो

मुंबई, 7 जून। बॉलीवुड के 'पहले सुपरस्टार' और 'ट्रेजिडी किंग' दिलीप कुमार 7 जुलाई 2021 को सदा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी मौत से सबसे बड़ा झटका उनकी पत्‍नी शायरा बानो को लगा है। हमेशा साए की तरह दिलीप कुमार के साथ रहने वाली शायरा बानो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिलीप कुमार के आने के बाद शायरा बानो बिलकुल अकेली हो गई हैं। दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देते समय सायरा बानो बेसुध सी नजर आईं।

शाहरुख खान ने सायरा बानो को बेटे की तरह दिया सहारा

शाहरुख खान ने सायरा बानो को बेटे की तरह दिया सहारा

बता दें दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड समेत अन्‍य मशहूर हस्तियां पहुंची। सांताक्रूज कब्रिस्‍तान में दिलीप कुमार को राजकीय सम्‍मान के साथ विदा किया गया। उनके पार्थ‍िव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और एम्‍बुलेंस पर सवार करने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों की आंखें एक महान कलाकार को विदा करते हुए नम हो गई। दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे भी पहुंचे। इस अवसर पर वो शायरा बानो को सहारा देते नजर आए। वहीं शाहरुख खान सायरा बानो के साथ पूरे समय बेटे की तरह संभालते नजर आए।

पिता बाल ठाकरे के जिगरी दोस्‍त दिलीप कुमार की मौत पर सीएम उद्धव ठाकरे सायरा बानो का बने सहारा

पिता बाल ठाकरे के जिगरी दोस्‍त दिलीप कुमार की मौत पर सीएम उद्धव ठाकरे सायरा बानो का बने सहारा

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे भी पहुंचे। दिलीप कुमार की महाराष्‍ट्र सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्वव ठाकरे के पिता बाल ठाकरे के बीच गहरी दोस्‍ती थी। दिलीप कुमार भले ही कांग्रेसियों के करीबी रहे लेकिन शिवसेना के संस्‍थापक बाल ठाकरे के वो पक्‍के दोस्‍त थे। दोनों के बीच शिवसेना से भी पहले की दोस्‍ती थी। लेकिन जब पाकिस्‍तान ने दिलीप कुमार को सम्‍मानित किया उसके एक साल बाद कारगिल युद्ध छिड़ गया तब बाल ठाकरे ने वो सम्‍मान पाकिस्‍तान को वापस करने की मांग उठाई लेकिन दिलीप कुमार ने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों की दोस्‍ती में सदा के लिए दरार पड़ गई।

शाहरुख खान को बेटे जैसा प्‍यार देते थे दिलीप कुमार, मौत के बाद ये वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान को बेटे जैसा प्‍यार देते थे दिलीप कुमार, मौत के बाद ये वीडियो हुआ वायरल

दिलीप कुमार शाहरुख खान को अपने बेटे जैसा प्‍यार देते थे। शाहरुख खान ने ये तक कहा है कि दिलीप कुमार की वजह से आज वो इस मुकाम पर पहुंचे। दिलीप कुमार शाहरुख खान को अपना मुंह बोला बेटा मानते थे। शाहरुख अक्सर दिलीप कुमार से मुलाकात करने के उनके घर जाते थे। सायरा बानो को शाहरुख अपनी मां के जैसे प्‍यार करते हैं। बात वर्ष 2001 की है जब फिल्म अवॉर्ड फंक्शन में दिलीप कुमार और सायरा बानो को स्टेज पर दोनों के लिए खुद शाहरुख ने अपने हाथ से रेड कार्पेट बिछाया था। यह वीडियो वर्ष 2001 का है जो दिलीप कुमार की मौत पर जमकर वायरल हो रहा है। दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो को शाहरुख खान संभालते नजर आए।

दिलीप कुमार ने 22 साल छोटी एक्ट्रेस सायरा से शादी की थी

दिलीप कुमार ने 22 साल छोटी एक्ट्रेस सायरा से शादी की थी

1960 में फिल्म 'मुगले-ए-आजम' में अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बनाने वाले दिलीप कुमार ने 1966 में अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सायरा से शादी की थी। 50 से लेकर 90 के दशक तक काम करने वाले दिलीप कुमार को फिल्म 'शक्ति' के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था इस फिल्‍म में वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। दिलीप कुमार आखिरी बार वे फिल्म 'किला' में नजर आए थे, जो 1998 में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+