सुहाना खान ने अबराम को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वायरल हो रहा स्विमिंग पूल का ये क्यूट वीडियो
मुंबई, 27 मई: स्टार एक्टर शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम आज अपना 8वां जन्मदिन मना रहे हैं। अबराम मुंबई में पापा मम्मी के साथ बर्थडे मना रहे हैं लेकिन उनकी बहन सुहाना खान उनके साथ नहीं हैं। सुहाना अमेरिका में हैं, ऐसे में उन्होंने खास अंदाज में छोटे भाई अबराम को विश किया है। सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अबराम के साथ हैं।
Recommended Video

सुहाना ने लिखा- बर्थडे बॉय
सुहाने ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों भाई- बहन पूल किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुहाना पूल के किनारे बैठी हैं, तभी पीछे से अबराम आते हैं और प्यार से उनको गाल पर किस करते हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- बर्थडे बॉय।

शाहरुख के बच्चों में सबसे छोटे हैं अबराम
शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे आर्यन हैं, उनसे छोटी सुहाना हैं। सबसे छोटे अबराम हैं। शाहरुख खान के तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, हालांकि उनके तीनों ही बच्चे लगाता किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। सुहाना खान और अबराम की तस्वीरें तो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
सुहाना ने भी बीते हफ्ते मनाया अपना बर्थडे
सुहाना खान ने भी बीते हफ्ते, 22 मई को अपना 21 वां जन्मदिन भी मनाया है। सुहाना के बर्थडे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना खान ने लंदन से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है। सुहाना वहां फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications