शाहिद कपूर और उनकी पत्नी को छोड़ना होगा घर, जानिए क्यों

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा को कई दिनों से एक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से अब उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ेगा। शाहिद और उनकी पत्नी मीरा जुहू के प्रणेता अपार्टमेंट में रहते हैं। लेकिन अब उनका पता जल्द ही बदलने वाला है।

Shahid Kapoor mira rajput ‘house hunting’ prostitution menace outside his Juhu flat

दोनों के घर छोड़ने की मुख्य वजह है उनके इलाके का रहन-सहन। दरअसल, शाहिद और मीरा जिस इलाके में रहते हैं वो इलाका सेक्स वर्कर्स के लिए जाना जाता है। सड़कों पर सेक्स वर्कर्स और उनके दलालों को खड़े देखा जा सकता है।

इस कारण से शाहिद का अपने परिवार के साथ निकलना मुश्किल हो गया है। काफी समय से शाहिद कपूर को इस वजह से परेशानी हो रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए शाहिद कपूर और उनकी पत्नी ने अपने घर को बदलने का फैसला लिया है।

बता दें, शाहिद कपूर ने ये अपार्टमेंट साल 2014 में खरीदा में था। उस वक्त शाहिद की शादी नहीं हुई थी। शादी से पहले शाहिद का इन सारी मुसीबतों की ओर ध्यान नहीं गया था। लेकिन शादी के बाद शाहिद का इस घर में रहना मुश्किल हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक शाहिद कपूर जल्द ही ब्रांदा के नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। हाल ही में शाहिद कपूर फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए थे। कई विवादों के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें- पाक सेना सीमा पर इस्तेमाल कर रही अमेरिका से आए हथियार, भारत वाशिंगटन के सामने उठाएगा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+