गुंजा कपूर पर बरसीं स्वरा भास्कर, कहा- 'जिन्हें बदनाम करने निकलीं थी, उन्हीं महिलाओं ने तुम्हें...'
गुंजा कपूर के एक ट्वीट को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उन्हें जवाब दिया है...
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहा धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी शाहीन बाग के मुद्दे को लेकर जमकर बयानबाजी हुई। वहीं, बुधवार को शाहीन बाग में उस वक्त हंगामा मच गया, जब गुंजा कपूर नाम की यूट्यूबर बुर्का पहनकर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची। गुंजा ने बुर्के के अंदर एक कैमरा छिपाया हुआ था और वो प्रदर्शनकारियों से कुछ सवाल कर रहीं थी। प्रदर्शनकारियों ने जब गुंजा के पास छिपा हुआ कैमरा देखा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और इसके बाद दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। गुंजा ने इसके बाद एक ट्वीट किया, जिसे लेकर अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उनके ऊपर निशाना साधा है।

'तुम सुरक्षित हो, क्योंकि...'
दरअसल शाहीन बाग से आने के बाद गुंजा कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं, दुआओं के लिए आप सभी का शुक्रिया, दिल्ली पुलिस को मेरा विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मुझे वहां से सुरक्षित निकाला।' गुंजा के इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने जवाब देते हुए लिखा, 'गुंजा, तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। तुम सुरक्षित हो, क्योंकि जिन महिलाओं को तुम धोखेबाजी से बदनाम करने के लिए निकलीं थी, उन्हीं महिलाओं ने तुम्हें बचाया। उनके धैर्य और उनकी सहानुभूति के लिए उन्हें धन्यवाद दो।'

बुर्के के अंदर छिपाया हुआ था कैमरा
आपको बता दें कि बुधवार सुबह को गुंजा कपूर बुर्का पहनकर शाहीन बाग में चल रहे धरने में पहुंची थीं। इस दौरान गुंजा कपूर वहां बैठी महिलाओं से कुछ सवाल पूछने लगी। धरने में बैठी महिलाओं को उस वक्त गुंजा पर शक हो गया, जब उन्होंने बहुत ज्यादा सवाल पूछने शुरू कर दिए। इसके बाद जब महिलाओं ने तलाशी ली तो पता चला कि गुंजा कपूर ने बुर्के के अंदर एक कैमरा छिपाया हुआ था। कैमरा देखते ही मौके पर हड़कंप मच गया और महिलाओं ने गुंजा कपूर को घेर लिया।

पीएम मोदी करते हैं गुंजा को फॉलो
इस दौरान धरने में बैठी महिलाएं गुंजा कपूर से वहां आने का मकसद पूछने लगी। हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों ने गुंजा कपूर को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस गुंजा कपूर को वहां से निकालकर थाने ले गई। गुंजा कपूर 'Right Narrative' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। गुंजा कपूर को ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी फॉलो करते हैं। जब वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने गुंजा कपूर से पूछा कि वो कैमरा छिपाकर क्यों लाईं तो उन्होंने गुस्से में माइक हटाते हुए कहा कि यह मीडिया का हॉट मूमेंट नहीं है, जाओ यहां से।

गुंजा ने कहा- वहां जिन्ना वाली आजादी के नारे लगते हैं
शाहीन बाग से लौटने के बाद गुंजा कपूर ने एक वीडियो में कहा, 'सबसे पहले आप सभी लोगों का धन्यवाद कि आपने मेरे लिए, मेरी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। आज मैं शाहीन बाग गई थी और शाहीन बाग में जो हुआ, वो आप सभी ने देखा। मसला सिर्फ इतना है कि जहां पर जिन्ना वाली आजादी के नारे लगते हों, जहां पर भारत तेरे टुकड़े होंगे वाली मानसिकता रूप ले रही है। हम वहां पर गए थे लोगों से बात करने के लिए और ये देखने के लिए कैसे कोई भारत की राजधानी में बैठकर इस तरह की बातें बोल सकता है।'

'वहां जाओ तो वो पूछते हैं कि आपका क्या रेफरेंस है'
गुंजा कपूर ने वीडियो में आगे कहा, 'आज मेरे साथ जो हुआ, सो हुआ, एक बात और हुई कि ये मानसिकता भी कहीं ना कहीं एक्सपोज हो गई कि इन लोगों का किसी भी और विचारधारा से वास्ता रखने का कोई मन नहीं है, और जब तक आप इनके किसी वैरिफाइड रेफरेंस से इस प्रोटेस्ट में नहीं आएंगे, तब तक आपके लिए इस प्रोटेस्ट में कोई स्वतंत्र जगह नहीं है। आपसे वो पूछते रहेंगे कि आपका क्या रेफरेंस है, क्या रेफरेंस है। मुझे नहीं पता कि वो ऐसा क्या चाहते हैं, वो ऐसा क्या छिपाना चाहते हैं, जिसकी वजह से वो चाहते हैं कि सिर्फ उनके ही लोग आएं। मैं तो वहां केवल आधा घंटा थी और मेरे साथ वो सब हो गया।'












Click it and Unblock the Notifications