CAA Protest: अब शाहीन बाग में धरने के खिलाफ प्रदर्शन जारी, हिंदू सेना ने कहा- यहां पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं लोग

Recommended Video

    Shaheen Bagh में बढ़ा Tension, रस्ता खुलवाने बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राजधानी के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में चल रहे धरने के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है, प्रदर्शनकारियों की मांग है कि शाहीनबाग का रास्ता खोला जाए, बैरिकेड्स के पास सैंकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी खड़े हैं जिन्हें पुलिस ने रोका हुआ है, मौके पर डीसीपी चिन्मय बिस्वास भी मौजूद हैं, विरोध प्रदर्शन की वजह से सड़क पर भारी भीड़ हो गई है, जिससे कि आम लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    'शाहीन बाग देश विरोधियों का अड्डा बन चुका है'

    इस बारे में अब हिंदू सेना की तरफ से प्रेस रिलीज जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि शाहीन बाग देश विरोधियों का अड्डा बन चुका है, ये धरना पीएफआई के ऑफिस के नीचे चल रहा है और पीएफआई आतंकी संगठन सिमी का दूसरा रूप है,शाहीन बाग में शामिल होने वाले लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

    कल हुई थी फायरिंग

    आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून और NRC को लेकर पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन जारी है लेकिन इस विरोध प्रदर्शन में उस वक्त सनसनी मच गई जिस वक्त शनिवार को एक हमलावर ने वहां गोली चला दी, हालांकि पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया है।

    रास्‍ता खुलवाने के लिए सड़क पर उतरे लोग

    रास्‍ता खुलवाने के लिए सड़क पर उतरे लोग

    इस बारे में पुलिस ने मीडिया को बताया कि वह शख्स हवा में फायरिंग कर रहा था, उसका नाम कपिल गुर्जर है और वो पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है और वो अपने दोस्त से बंदूक उधार लेकर शाहीन बाग पहुंचा था, जहां उसने गोली चलाई, उसने कहा कि उसके अपने ही देश में कैसे कुछ मुट्ठी भर लोगों ने शाहीन बाग में सड़क पर कब्जा किया हुआ है, उसे इस बात का गुस्सा था और वह सड़क खुलवाने के लिए वहां पहुंचा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+