तंगी से जूझ बॉक्सर कौर खान की मदद के लिए शाहरुख खान ने बढ़ाया हाथ, की 5 लाख की मदद

शाहरुख खान ने बॉक्सर कौर खान को इलाज के लिए 5 लाख

नई दिल्ली। तंगी से जूझ रहे पंजाब के मुक्केबाज कौर सिंह की मदद के लिए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आगे आए हैं। पंजाब के मुक्केबाज कौर सिंह को इलाज के लिए शाहरुख खान ने 5 लाख रुपए की मदद की है। आपको बता दें कि कौर सिंह दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं और इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, जिसके बाद कई बड़ी हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आई हैं।

 Shah Rukh Khan wires Rs 5 lakh to struggling Punjab boxer Kaur Singh

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि 1982 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीतने वाले कौर सिंह को कार्डियक प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। उन्हें अपनी बीमारी के इलाज के बिल का भुगतान तक नहीं कर पा रहे थे। उन्हें मेडिकल बिल के लिए 2 लाख रुपए की जरूरत थी, जिसके बाद इस खबर को जानकर शाहरुख खान ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स फाउंडेशन के माध्यम फंड देकर उनकी मदद की। उन्होंने ये खिलाड़ी देश के गौरव है, इसलिए समाज में उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है।उन्होंने लोगों को भी उनकी मदद करने की अपील की।

शाहरुख ने कहा कि लोगों को सिर्फ क्रिकेट में नहीं बाकी के खेलों में भी दिलचस्पी रखनी चाहिए। वहीं इस तरह से मदद मिलने पर कौर ने कहा कि वो पूरे देश समर्थन मिलने के बाद बेहद खुश है। उन्होंने सबका धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि कौर सिंह एक गंभीर कार्डिक समस्या से जूझ रहे हैं। हर महीने उनकी दवाओं पर 8,000 रुपए खर्च होते हैं। गौरतलब है कि कौर सिंह ने 1982 एशियन गेम्स समेत भारत के लिए तीन गोल्ड मेडल जीते थे। कौर सिंह उन भारतीय बॉक्सरों में से एक हैं जिन्होंने बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्मद अली के साथ फाइट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+