Video: दिलीप कुमार के घर जाते वक्त शाहरुख खान ने किया एक ऐसा काम, लोग बोले- 'इसीलिए तो आप किंग हो...'

Video: दिलीप कुमार के घर जाते वक्त शाहरुख खान ने किया एक ऐसा काम, लोग बोले- 'इसीलिए तो आप किंग हो...'

मुंबई, 09 जुलाई: बॉलीवुड के महान अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार (07 जुलाई) की सुबह दिलीप कुमार ने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। 98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार अपनी आयु संबंधी कई बीमारियों से जूझ रहे थे और उसकी की वजह से उनका निधन हुआ। दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने कई राजनेताओं और बॉलीवुड हस्तियां उनके घर पहुंचे थे। दिलीप कुमार के निधन की खबर सामने आते ही शाहरुख खान भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे। शाहरुख खान और महान अभिनेता दिलीप कुमार के रिश्ते काफी अच्छे थे। कोरोना लॉकडाउन की वजह से शाहरुख खान को काफी दिनों बाद स्पॉट किया गया था। दिलीप कुमार के घर जाते वक्त शाहरुख खान ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई पुलिस को इस खास अंदाज में शाहरुख ने किया सलाम

मुंबई पुलिस को इस खास अंदाज में शाहरुख ने किया सलाम

दिलीप कुमार के घर जाते समय शाहरुख खान ने खास अंदाज में मुंबई पुलिस को सलाम किया। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान जैसे ही अपनी कार से बाहर निकलते हैं, अभिनेता वहां मौजूद पुलिस के लिए एक विशेष इशारा करते हैं। थोड़े दूर आगे बढ़ने के बाद शाहरुख खान को सलाम के साथ मुंबई पुलिस का अभिवादन करते देखा जा सकता है। इसके बाद वह दिवंगत अभिनेता के आवास की ओर चलते रहते हैं।

'इसलिए तो आप हैं बॉलीवुड के किंग हो...'

'इसलिए तो आप हैं बॉलीवुड के किंग हो...'

शाहरुख खान का मुंबई पुलिस के प्रति ये प्यार और सम्मान देखकर लोगों को काफी अच्छा लगा है। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के इस हावभाव की काफी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, आप अपनी इन्ही अच्छाइयों की वजह से बॉलीवुड के किंग हैं।

सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख खान की विनम्रता से हैरान हो गए हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर्स ने लिखा, "जिस तरह से शाहरुख पुलिस अधिकारी को सलाम करता हैं, वह सच में देखने लायक है।''

'शाहरुख एक सुपरस्टार हैं, फिर भी...'

'शाहरुख एक सुपरस्टार हैं, फिर भी...'

शाहरुख के वायरल वीडियो पर एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लगभग 20-21वें सेकेंड पर.. देखिए कैसे शाहरुख खान ने पुलिस अधिकारी का सम्मान किया। ये छोटे-छोटे इशारे बताते हैं कि वह बॉलीवुड पर कैसे राज करते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में सब कुछ कमाया है। वह एक सुपरस्टार हैं लेकिन फिर भी कितने सरल हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''एसआरके बहुत विनम्र दयालु शख्स हैं। पुलिस कांस्टेबल को सलाम, माशा आल्ह आप पर गर्व है किंग... और मुझे गर्व महसूस होता है कि मैं आपका फैन हूं।''

दिलीप कुमार शाहरुख खान को मानते थे 'बेटा'

दिलीप कुमार शाहरुख खान को मानते थे 'बेटा'

दिलीप कुमार और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे। पिछले दिनों मुंबई मिरर से बात करते हुए सायरा बानो ने कहा था, "मैंने हमेशा कहा है कि अगर हमारा बेटा होता, तो वह शाहरुख की तरह दिखता। वह और दिलीप साहब दोनों एक जैसे हैं, एक जैसे बाल हैं, यही वजह है कि मुझे शाहरुख पसंद है। जब भी मैं शाहरुख खान से मिली मैंने हमेशा उनके बालों में अपनी उंगलियां फेरी हैं। इस बार उन्होंने मुझसे पूछा, 'आज आप मेरे बालो को हाथ नहीं लगा रही हैं?' मुझे खुशी हुई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+