जिसे शाहरुख ने बताया नंबर वन क्रीम, उसे लगाते ही पड़े छाले, मिला नोटिस

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ भोपाल के एक कंज्यूमर कोर्ट ने नोटिस भेजा है। कोर्ट ने शेविंग क्रीम का भ्रामक प्रचार करने के लिए शाहरुख को नोटिस भेज 26 अगस्त तक जवाब मांगा है।

शेविंग क्रिम को लेकर कोर्ट ने शाहरुख को भेजा नोटिस

राजकुमार पांडे नाम के एक शख्स ने शाहरुख के खिलाफ याचिका दर्ज कर कहा है कि देश की नंबर वन शेविंग क्रीम बताकर एक्टर लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। याचिकाकर्ता के अनुसार, शाहरुख जिस क्रीम को देश की नंबर वन क्रीम बता रहे हैं, उसका उपयोग करने के बाद उनके चेहरे पर छाले पड़े, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में इलाज कराया।

Recommended Video

    Gautam Gambhir let me know how can I be useful to You, says Shahrukh Khan । वनइंडिया हिंदी

    केस की सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट काशीनाथ सिंह ने शाहरुख खान, शेविंग क्रीम कंपनी के मालिक, लोकल दुकानदार और मध्यप्रदेश फूड और ड्रग्स डिपार्टमेंट को नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि शाहरुख खान वी-जॉह्न (VI-John) शेविंग क्रीम के विज्ञापन में दिखाई देते हैं।

    हालांकि, शाहरुख खान के स्पोक्स पर्सन ने कहा कि शाहरुख अब इस ब्रान्ड के एंबेसडर नहीं हैं। शेविंग क्रीम और शाहरुख खान के बीच हुआ समझौता साल 2016 अप्रैल में खत्म हो चुका है। वहीं, स्पोक्स पर्सन ने कहा कि उनके पास कोर्ट से कोई नोटिस नहीं आया है।

    आपको बता दें कि आजकल शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'जब हैरी मेट सेजल' फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+