सुहाना ने शेयर की हॉट फोटो तो पाप शाहरुख खान बोले- 'क्या मैं दिखावा कर सकता हूं कि...'

सुहाना ने शेयर की हॉट फोटो तो पाप शाहरुख खान बोले- 'क्या मैं दिखावा कर सकता हूं कि...'

मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना खान ने फिर से अफनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सुहाना खान की इन हॉट फोटोज को उनकी मां और शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने क्लिक की हैं। सुहाना खान की इन तस्वीरों में व्हाइट टैंक टॉप औप ब्लू रंग के डेनिम शॉर्ट्स में एक पूल के पास पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। सुहाना की इन तस्वीरों को गौरी खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। सुहाना खान की इन तस्वीरों पर शाहरुख खान ने भी कमेंट किया है।

बेटी की तस्वीर देख शाहरुख बोले- 'क्या मैं दिखावा कर सकता हूं कि...'

बेटी की तस्वीर देख शाहरुख बोले- 'क्या मैं दिखावा कर सकता हूं कि...'

सुहाना खान के पिता शाहरुख ने काफी वक्त बाद अपनी बेटी की तस्वीरों पर कमेंट किया है। शाहरुख अक्सर सुहाना की तस्वीरों पर कमेंट नहीं करते हैं। ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है जब सोशल मीडिया पर शाहरुख ने अपने बच्चों की तस्वीर पर रिएक्ट किया हो। शाहरुख खान सुहाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या मैं ये दिखावा कर सकता हूं कि ये तुम हो और कोला महज एक इत्तेफाक है....और फिर भी इस तस्वीर को पसंद करूं?' शाहरुख खान ने ये कमेंट उन तस्वीरों पर किया, जो सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से की थी।

बेटी से कितना प्यार करते हैं शाहरुख, इस कमेंट में झलका

बेटी से कितना प्यार करते हैं शाहरुख, इस कमेंट में झलका

गौरी खान ने भी सुहाना की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। गौरी ने सुहाना फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हां!!!! नीला मेरा पसंदीदा रंग है।' इस पर पिता शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, '' "आप जिस भी रंग में तस्वीर लें और अगर उसमें सुहाना है तो वह हमारा पसंदीदा रंग है।"

सुहाना की फोटो पर माहिरा खान ने भी कही ये बात

सुहाना की फोटो पर माहिरा खान ने भी कही ये बात

शाहरुख खान के कमेंट के अलावा इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटियों ने भी रिएक्ट किया है। रईस फिल्म में शाहरुख की को-एक्ट्रेस और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने भी सुहाना की फोटो पर कमेंट किया है। माहिरा खान ने लिखा, "सुहाना कितनी खूबसूरत हैं! माशाअल्लाह।" उसके अलावा शनाया कपूर, महीप कपूर, सीमा खान, भावना पांडे समेत कई लोगों ने सुहाना की तस्वीर पर प्यार भरे कमेंट किए हैं।

सुहाना ने मां को कहा- बेस्ट फोटोग्राफर

सुहाना ने मां को कहा- बेस्ट फोटोग्राफर

सुहाना खान ने तस्वीर खींचने के लिए कमेंट करते हुए मां गौरी खान को बेस्ट फोटोग्राफर कहा है। शाहरुख खान और गौरी खान के तीन बच्चे हैं- बेटा आर्यन और अबराम और बेटी सुहाना। सुहाना खान शाहरुख और गौरी की बीच की संतान हैं।

सुहाना खान अपनी पापा की लाडली हैं। सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स में फिल्म अध्ययन का कोर्स कर रही हैं। सुहाना खान अपने पिता की तरह की एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+