कौन देगा 'बदला' की सक्सेस पार्टी, ट्विटर पर अमिताभ-शाहरुख में छिड़ी 'जंग'

मुंबई। अमिताभ बच्चन की हाल में आई फिल्म 'बदला' के हिट होने की पार्टी को लेकर उनके और फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख के बीच दिलचस्प बातचीत हुई है। ट्विटर पर दोनों अभिनेताओं के बीच हुई ये बातचीत उनके फैंस में भी चर्चा में है। फिल्म की सक्सेस पार्टी को लेकर दोनों ट्विटर पर मजाकिया अंदाज में भिड़े हुए हैं।

अमिताभ के ट्वीट से शुरू हुई बात

अमिताभ के ट्वीट से शुरू हुई बात

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के लीड रोल वाली 'बदला' हाल ही मे रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने भारत में 85 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी की है। फिल्म की कमाई को लेकर किए ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, काफी समय बाद किसी ने सफलता का जिक्र किया. क्योंकि न तो निर्माता और न ही डिस्ट्रीब्यूटर और न ही ऑनलाइन प्रोड्यूसर या फिर की भी इंडस्ट्री से इस फिल्म की सफलता की सराहना करने के लिए एक नैनो सेकंड भी खर्च किया है। इस पर शाहरुख खान ने उनको रिप्लाई किया तो पार्टी को लेकर दोनों के बीच मजाक शुरू हो गई।

अमिताभ सर, पार्टी के लिए रोज आपके घर के सामने खड़े रहते हैं

फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख खान हैं। उन्होंने बच्चन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, सर हम तो वेट कर रहे हैं कि आप पार्टी कब दे रहे हैं हम सबको! हम जलसा के सामने रोज रात को खड़े रहते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें जवाब दिया, ओए... फिल्म में काम हमने किया. प्रोड्यूस आपने किया, प्रमोशन्स में निस्वार्थ योगदान हमने दिया. अब पार्टी भी हम दें. जलसा के बाहर रोज रात को कोई नहीं आता।

अमिताभ के जवाब पर शाहरुख खान ने भी मजेदार जवाब दिया। खान ने लिखा, सर फिल्म आपकी है, एक्टिंग आपकी. हिट आपकी वजह से हुई. आप ना होते तो फिल्म न होती. तो पार्टी भी तो?

बदला की ओवरसीज कमाई 100 करोड़ के पार

बदला की ओवरसीज कमाई 100 करोड़ के पार

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' भारत में 85 करोड़ तो ओवरसीज 135 करोड़ कमा चुकी है। शाहरुख और अमिताभ की ट्विटर पर हुई इस बातचीत के उनके फॉलोवर्स ने भी खूब मजे लिए। कई यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि पार्टी कोई भी दे बस उनको भी बुला ले।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+