इमाम बुखारी ने शबाना आजमी को तवायफ कहा, देखें वीडियो
बैंगलुरू। अक्सर नेशनल टीवी चैनलों पर डिबेट के दौरान लोग अपना आपा खोते नजर आते हैं लेकिन आपा खोने के साथ-साथ लोग कभी मर्यादा की सीमा भी लांघ जाते हैं। जिसका ताजा उदाहरण है ये वीडियो जो कि देश की मशहूर अभिनेत्री और नेशनल अवार्ड विजेता शबाना आजमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में दिल्ली के जामा मास्जिद के शाही इमाम इमाम बुखारी ने एक टीवी डिबेट के ऑन एयर प्रोग्राम के एक सवाल के जवाब में अपनी जुबान से ऐसी गंदी बात कही जिसे सुनकर हर कोई अंचभित रह गया। शबाना ने इमाम से पूछा था कि वो भारतीय मुसलमानों को भड़का क्यों रहे हैं और दूसरों को शिक्षा देने वाले वो खुद जिहाद क्यों नहीं करते जिस पर बुखारी ने कहा मैं नाचने-गाने वालों और तवायफों के सवालों का जवाब नहीं देता।
ये वीडियो 15 साल पुराने एनडीटीवी न्यूड चैनल के एक डिबेट प्रोग्राम का है जिसे की मशहूर टीवी जनर्लिस्ट बरखा दत्त होस्ट कर रही हैं। इस वीडियो में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असुद्दीन अवौसी भी नजर आ रहे हैं जिनके हाव-भाव को देखकर लग रहा है कि वो भी और लोगों की तरह बुखारी के इस बयान पर काफी हैरान और परेशान हैं। हालांकि ये बात अभी भी समझ के परे हैं कि इतने पूरााने वीडियो को शबाना आजमी ने आज क्यों शेयर किया है?
आप भी देखिये ये वीडियो













Click it and Unblock the Notifications