स्कूपव्हूप के को-फाउंडर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, जानिए क्या कहना है पीडि़ता का
शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया है कि उसने स्कूपव्हूप में लगभग दो सालों तक काम किया, लेकिन इस दौरान उन्हें अश्लील कमेंट्स का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली। टेलीविजन वायरल फीवर (TVF) के फाउंडर अरुणाा कुमार के बाद अब स्कूपव्हूप के को-फाउंडर सुपर्ण पांडे पर यौन उत्पीड़न और यौन हमले का अरोप लगा है। ये आरोप उनपर स्कूपव्हूप मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक पूर्व महिला अधिकारी ने लगाए हैं। न्यूज वेबसाइट कैच के मुताबिक सुपर्ण पर दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है।

एफआईआर में स्कूपव्हूप के दूसरे संस्थापकों सात्विक मिश्रा और श्रीपर्णा टिकेकर को भी यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करने का आरोपी बनाया गया है। वेबसाइट के मुताबिक पाण्डेय के खिलाफ धारा 354 ए (लैंगिक उत्पीड़न), धारा 50 9 (एक महिला की विनम्रता का अपमान) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या आरोप है महिला का
शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया है कि उसने स्कूपव्हूप में लगभग दो सालों तक काम किया, लेकिन इस दौरान उन्हें अश्लील कमेंट्स का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने बताया है कि पांडे ने सबके सामने मेरे खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। उसका कहना है कि जब कभी उनके पास गई तो उन्होंने मेरे बालों को छूने की कोशिश की। साथ ही ये भी दावा किया है कि कंपनी के आधिकारिक जीमेल चैट पर एक अश्लील वीडियो भी भेजा था। जिसमें लिखा था कि "आप जीन्स ढीली करो"।












Click it and Unblock the Notifications