यूपी के कई शहरों में भयंकर आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश, आसमानी बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच रविवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में भंयकर धूलभरी आंधी, तूफान और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक बदले मौसम से एक तरफ जहां लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली वहीं, कई शहरों में धूलभरी तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान असामान एकदम काले हो गए और धूल भरी भयंकर आंधी चलने लगी। खराब मौसम के बीच आसमानी बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत भी हो गई है।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भयंकर आंधी

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भयंकर आंधी

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर, बागपत व शामली के बाद मुरादाबाद में रविवार को अचानक ही मौसम बिगड़ गया। भयंकर आंधी तूफान से दिन में ही अंधेरा हो गया, इसके बाद हुई बारिश और ओलों की बैछार ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी। मौसम के इस करवट से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।

काले बादलों ने मौसम का मिजाज बिगाड़ा

काले बादलों ने मौसम का मिजाज बिगाड़ा

मुरादाबाद में भी अचानक तेज आंधी के साथ काले बादलों ने मौसम का मिजाज बिगाड़ा जबकि मेरठ में काफी देर तक बादल छाने के कारण दिन में ही अंधेरा हो गया। धूलभरी आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति में भी बाधा आई। मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर चेतावनी दी थी। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि शनिवार को गर्मी अधिक पड़ेगी, जिसके बाद रविवार को अचानक मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक भारी आंधी के बाद यूपी के विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने की खबर है। प्रकृति कि इस प्रकोप में 14 लोगों की जान चली गई है, यह आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली गिरने से बलिया में 2, चित्रकूट में 2 और मऊ थाना क्षेत्र के सुहेल गांव में 2 लोग मौत का ग्रास बन गए। इसी तरह कल्याणपुर, मिर्ज़ापुर और नोएडा समेत कई स्थानों पर बिजली गिरने से अलग-अलग मौतें हुई हैं।

Recommended Video

    Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के बाद बारिश | वनइंडिया हिंदी
    मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

    मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

    मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा था कि इस दौरान बीच-बीच में बारिश अहोती रहेगी। बारिश और आंधी के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। इस दौरान यहां के लोगों को बदलते मौसम का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

    सोशल मीडिया पर आई तस्वीरें

    देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर वाहन कम होने के चलते ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन जो भी एक दो वाहन चल रहे थे उन्हें अपनी हेडलाइट जलानी पड़ी। सहारनपुर के चिलकाना और गंगोह में तेज आंधी के साथ काली घटा छा गई। सोशल मीडिया पर मौसम खराब होने की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जिनमें आप धूल भरी आंधी के गुबार को देख सकते हैं।

    इन राज्‍यों में हो सकती है बारिश

    देश के अन्य राज्यों की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में तेज आंधी तूफान के साथ बौछार देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड और तेलंगाना में भी आंधी के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी आंधी तूफान देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान का तांडव, अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है भारी बारिश और ओलावृष्टि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+