श्रीनगर: मतदान के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान घायल

श्रीनगर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर लोकसभा सीट पर भी मतदान हुआ। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान के दौरान सुरक्षा बलों और मतदान कर्मचारियों पर पथराव की कई घटनाएं देखने को मिली हैं। जिसकी वजह से कई पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों सहित 2 पुलिस उपाधीक्षकों व अन्य पुलिस जवान घायल भी हुए हैं।

several security force personnel and cops injured due to stone pelting during polling in Srinagar

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा कि हालांकि सुरक्षा बलों ने तरीके से इस तरह के पथराव से निपटने के दौरान अत्यधिक संयम बरता है। सरकार ने कहा कि हैदरपोरा में पथराव की एक अन्य घटना में 1 नागरिक जो कि ड्राइवर है कि मोहम्मद यासीन डार के रूप में पहचान की गई जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डार का अस्पताल में इलाज चल रहा है कि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सरकार ने कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा बलों ने पथराव करने वाली भीड़ से निपटने के दौरान अत्यधिक संयम बरता और क्षेत्र में मतदान की प्रकिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव आयोग के ने गुरुवार शाम को प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी कि दूसरे चरण में करीब 66 फीसदी चुनाव हुआ है। इस चरण में 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान हुआ है।

दूसरे चरण में जिन सीटों में मतदान हुआ, उसमें सबसे ज्यादा सीटें तमिलनाडु और कर्नाटक की हैं। तमिनाडु की 38 और कर्नाटक की 14 सीटों में आज मतदान हुआ। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 8,बिहार की 5,महाराष्ट्र की 10, ओडिशा की 5, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 3, पश्चिम बंगाल की 3, जम्म कश्मीर की 2, मणिपुर की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में शामिल थीं।

यह भी पढ़ें- श्रीनगर सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+