Bihar: भागलपुर में यात्रियों से भरी नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत, सात लापता
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में एक नाव नदी में पलट गई है। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग लापता हो गए हैं। ये नाव भागलपुर के नौगछिया इलाके में एक नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। जिनमें से कई लोगों को बचा लिया गया है, वहीं कुछ लोग अभी भी लापता हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव और तलाशी अभियान चल रहा है।
Recommended Video
Bhagalpur में 100 लोगों से भरी Boat पलटी, पांच की मौत और कई लोग लापता | वनइंडिया हिंदी

इस ममाले में भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, आज भागलपुर के नौगछिया इलाके में एक नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग लापता हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों द्वारा बचाव और तलाशी अभियान जारी है। अभी तक 9 लोगों को बचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications