कर्नाटक में भीषण हादसा, पेड़ से टकराया वाहन, सात लोगों की मौके पर मौत, 10 गंभीर रूप से घायल
कर्नाटक में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई।
नई दिल्ली, 21 मई: कर्नाटक में शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के शव देख चीख पुकार मच गई।

यह भीषण हादसा धारवाड़ के निगडी में हुआ। एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में 21 लोग सवार थे। शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग वाहन से बेंककट्टी जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच जारी है। धारा 304 ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications