अमित शाह के गुजरात पहुंचते ही कांग्रेस को लगा झटका, शंकर सिंह के बेटे महेंद्र वाघेला बीजेपी में शामिल
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के गुजरात पहुंचने के 48 घंटो से भी कम समय में कांग्रेस को करारा झटका लग गया। कांग्रेस के पूर्व विधायक और दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला ने आज (शनिवार) बीजेपी ज्चाइन कर लिया। इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जीतू वाघानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह ने 2012 में उत्तर गुजरात के बयाड विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी, लेकिन दिसंबर 2017 में हुए चुनावों का वह हिस्सा नहीं बने थे। इससे पहले पिछले पखवाड़े में कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक कुंवरजी बावलिया और राजकोट के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
बावलिया के भाजपा में शामिल होते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या क्या भाजपा 2019 के चुनाव में महेंद्र सिंह को लोकसभा का टिकट देती है या नहीं। उल्लेखनीय है कि इस राजनीतिक चाल के रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह गुरुवार शाम को अहमदाबाद पहुंचे थे और शनिवार तड़के भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा शुरू करने के लिए मंगल आरती की।












Click it and Unblock the Notifications