अरुण जेटली से पंगा लेकर बुरे फंसे केजरीवाल, SC से राहत नहीं
सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है।
सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका लगा है। ने उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि के मुकदमे पर स्टे देने से इनकार कर दिया है।
आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना का केस दायर कर रखा है।
सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्याममूर्ति पीसी घोष और न्याममूर्ति यूयू ललित की खंडपीठ को बताया गया कि केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी उनकी पैरवी करेंगे।

खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी है।
इससे पहले केजरीवाल ने इस केस पर स्टे के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उधर से भी कोई राहत नहीं मिली थी।
हाईकोर्ट ने 19 अक्टूबर को उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था, इसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल और पांच अन्य लोगों के खिलाफ एक सिविल केस हाईकोर्ट में दर्ज कराया है।
इसके अलावा उन्होंने आपराधिक मानहानि का केस भी निचली अदालत में दर्ज कराया है।
उनका आरोप है कि केजरीवाल और पांच अन्य लोगों ने डीडीसीए मामले में उनकी सामाजिक अवमानना की है।












Click it and Unblock the Notifications