मेट्रो ट्रेन पर गिरी रेलिंग वॉल, इस रूट पर सर्विस हुई प्रभावित
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्री की वायलट लाइन पर रेलिंग वॉल का एक हिस्सा मेट्रो ट्रेन पर गिरने की वजह से सर्विस प्रभावित हुई है। ये घटना लाजपत नगर और जंगपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच में हुई है। जानकारी के मुताबिक अचानक ही रेलिंग वॉल का हिस्सा मेट्रो ट्रेन पर गिर गया, जिसकी वजह से मेट्रो को वहीं पर रोक दिया गया। इस घटना के बाद इस रूट पर मेट्रो के परिचालन प्रभावित हुआ है।

रेलिंग वॉल का हिस्सा गिरने के बाद तुरंत ही मेट्रो का परिचालन रोक दिया गया। इतना ही नहीं यात्रियों को रास्ते में उतार कर ट्रैक के माध्यम से सुरक्षित स्टेशन तक लाया गया। पूरा मामला उस समय सामने आया जब एक मेट्रो ट्रेन लाजपत नगर और जंगपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच थी। इसी दौरान मेट्रो रूट के बगल में लगी रेलिंग वॉल का एक हिस्सा अचानक ही ट्रेन पर गिर गया। इसकी वजह से वायलट लाइन की सेवाएं बाधित हुई।
बता दें कि वायलट लाइन मेट्रो रूट सबसे व्यस्त मार्ग में से एक है। ये मेट्रो रूट दिल्ली को हरियाणा के फरीदाबाद से जोड़ता है। अचानक हुई इस घटना के बाद मेट्रो की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।












Click it and Unblock the Notifications