दिल्ली: मेजेंटा लाइन पर चार बजे से मेट्रो सेवा बाधित
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हैं। बिजली की समस्या के चलते चार बजे से इस लाइन पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां मेट्रो के तारों में बिजली को लेकर व्यवधान पड़ रहा है। जिससे आरके पुरम से इंदिरा गांधी टर्मिनल एयरपोर्ट के बीच सेवाएं बाधित हैं।

दिल्ली में शुक्रवार को दोहपर बाद तगड़ी बारिश हुई है, जिसके चलते सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है। सड़कों पर कई वाहन पानी भर जाने की वजह से बंद पड़ गए हैं। इससे जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं शाम का वक्त होने की वजह से लोग दफ्तरों से घरों की तरफ जा रहे हैं। इससे भीड़ भी काफी है। सड़कों पर भीड़ है, ऐसे में मेट्रो की सेवा में बाधा आने से लोगों को और ज्यादा परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications