2000 तक के कार्ड ट्रांजैक्शन पर नो सर्विस टैक्स, जरूर कीजिए ये 6 बातें
यदि आप 2,000 रुपये तक की कोई वस्तु या सेवा की खरीद-फरोख्त अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं तो अब इस पर आपको सर्विस टैक्स नहीं देना होगा।
नई दिल्ली। गुरूवार को कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के मद्देनजर भारत सरकार की ओर से बड़ा बयान आया कि अब अगर आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये तक के लेन-देन करते हैं तो उस पर सर्विस टैक्स नहीं लगेगा।

नोटबंदी के इस दौर में निश्चित रूप से ये एक बड़ी राहत की खबर है इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस खबर के बाद निम्नलिखित 6 चीजें जरूर कीजिए और अपनी लाइफ को बनाइए कूल-कूल
- पार्टनर के साथ खाना: अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छे से रेस्तरां में दो मील बुक कीजिए और खाने के साथ अपने रिश्तों में भी मिठास जायका बढ़ाएं।
- कपड़े और किताबें खरीदें: अगर आप अमेजन और फिल्पकार्ड के मुरीद है तो ये अच्छा मौका है, आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के तहत मनपसंद किताबें और कपड़े खरीद लीजिए।
- घर का राशन-पानी: घर के राशन-पानी और सब्जियां भी अब आप ऑन लाइन आराम से खरीदें, बस एक कार्ड स्वैप कीजिए और आराम से अपने घर की जरूरी चीजें खरीदें।
-

- ट्रांसपोर्ट: आप अपना मैट्रो कार्ड और ओला कार्ड बुक कीजिए और आराम से ट्रांसपोर्ट का मजा लीजिए।
- पैट्रोल-डीजल: अब आप आराम से 2000 तक का पैट्रोल या डीजल अपनी गाड़ी में भरवाइए और लांग ड्राईव का मजा लीजिए क्योंकि कार्ड ट्रांजैक्शन पर सर्विस टैक्स नहीं लगेंगा(2000 रूपए तक)।
- मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट: आप आराम से ऑन लाइन अपना फोन रिचार्ज कराएं और सारे बिल पेमेंट करें।
आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद सरकार यह पहले ही ऐलान कर चुकी थी कि 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड के प्रयोग पर सेवा शुल्क नहीं लगेगा वहीं अब उसने 2000 तक के लिए कार्ड ट्रांजैक्शन पर राहत दी है।













Click it and Unblock the Notifications