5 देशों की जल्द पहुंचेगी स्वदेशी वैक्सीन कोविशील्ड, केंद्र से अनुमति के बाद 50 लाख टीके होंगे निर्यात

Serum Institute re-export Covishield, Serum Institute Covishield vaccine, Serum Institute, Covishield, Indian Vaccine, Nepal, 50 lakh vaccines, Serum Institute of India, Adar Poonawalla, Covishield, COVAX, World Health

नई दिल्ली, 23 नवंबर: भारत में अप्रैल के महीने में आई कोरोना की दूसरी लहर के बाद केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकों के निर्यात को रोक लगा दी थी। अब इस बीच खबर आ रही है कि वोवैक्स ग्लोबल वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत कोरोना वैक्सीन का निर्यात फिर से शुरू होने वाला है। नेपाल समेत 5 देशों को स्वदेशी वैक्सीन कोविशील्ड की खेप पहुंचाई जाएगी, जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक 50 लाख टीके सीरम इंस्टीट्यूट निर्यात करेगा।

Covishield

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) जल्द ही COVAX कार्यक्रम के तहत कोविशील्ड की आपूर्ति को फिर से शुरू करेगा। हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने एसआईआई को कोवैक्स के तहत कोविशील्ड की 5 मिलियन खुराक निर्यात करने की अनुमति दी है, जिसके तहत नेपाल, बांग्लादेश, ताजिकिस्तान और मोजाम्बिक को वैक्सीन भेजी जाएगी। नेपाल को 24 नवंबर को पहला बैच प्राप्त करने वाला था। हालांकि, डिलीवरी में देरी हुई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को सीरम इंस्टीट्यूट के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि पुणे से पहली खेप आज नेपाल के लिए रवाना होने वाली थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से डिलीवरी में दो-तीन दिन की देरी हुई है। फिलहाल सही तारीख का अभी इंतजार है। बता दें कि इस साल अप्रैल में केंद्र ने कोविड -19 टीकों के निर्यात को रोक दिया था, क्योंकि देश में दूसरी लहर गंभीर थी। हालांकि दूसरी लहर अब नियंत्रण में है। ऐसे में COVAX को आपूर्ति जल्द ही फिर से शुरू होने की उम्मीद थी।

बता दें कि कोविशील्ड ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका का भारतीय संस्करण है और भारत में इसका निर्माण एसआईआई की ओर से किया जा रहा है। यह देश में दो सबसे व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाली खुराक में से एक कोविशील्ड है और दूसरा कोवैक्सीन है, जिसे हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन भारत में टीकाकरण अभियान के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) प्राप्त करने वाले पहले दो शॉट थे, जो 16 जनवरी से शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+