सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने की मांग, वैक्सीन के साइड इफेक्ट पर कानूनी सुरक्षा दे सरकार- सूत्र
समाचार एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को बताया कि एस्ट्राजेनेका कोविशील्ड खुराक बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीकों के दुष्प्रभाव के लिए कानूनी सुरक्षा की मांग की है।
नई दिल्ली, 3 जून। समाचार एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को बताया कि एस्ट्राजेनेका कोविशील्ड खुराक बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीकों के दुष्प्रभाव के लिए कानूनी सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि भारत सरकार ने अभी तक किसी भी वैक्सीन निर्माता कंपनी को वैक्सीन के किसी भी गंभीर दुष्प्रभाव के लिए कोई क्षतिपूर्ति नहीं दी है।

मालूम हो कि भारत सरकार द्वारा फाइजर और मॉडर्न वैक्सीन निर्माता कंपनियों को क्षतिपूर्ति देने का विचार करने की खबरें सामने आने के एक दिन बाद सीरम ने यह मांग की है। सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए, रिपोर्टों में कहा गया है कि अन्य देशों की तरह, भारत सरकार भी वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए आवेदन करने पर कंपनियों को वैक्सीन के दुष्प्रभाव के लिए क्षतिपूर्ति देगी। इसके बाद, एएनआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि अगर सरकार विदेशी कंपनियों के अनुरोध पर सहमत होती है तो फिर सभी वैक्सीन निर्माताओं को कानूनी सुरक्षा दी जानी चाहिए।
Recommended Video
सूत्र के हवाले से कहा गया कि यदि भारत सरकार विदेशी कंपनियों को क्षतिपूर्ति देने के लिए राजी होती है तो फिर सीरम को ही नहीं अन्य वैक्सीन कंपनियों को भी क्षतिपूर्ति दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: आज फिर बढ़े कोरोना के केस, 24 घंटों में 1.34 लाख नए मरीज और 2887 लोगों की मौत
भारत में इस समय कोविशील्ड और कोवैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है। जिसमें से कोविशील्ड को सीरम इंस्टीट्यूट बना रही है जबकि कोवैक्सीन को भारत बायोटेक बना रही है। वहीं रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन को अभी आपातकालीन इस्तेमाल के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मिलनी बाकी है।
आईसीएमआर के के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत के टीकाकरण इतिहास में किसी भी कंपनी ने कभी भी क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं किया है। वहीं सरकार जो टीकों सबसे बड़ी उपयोगकर्ता है उसने भी कभी ऐसा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से होने वाली मौतों के मामले में कोई क्षतिपूर्ति नहीं दी जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि टीकाकरण का लाभ उससे होने वाले किसी भी जोखिम से कहीं अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि लाखों में से किसी एक व्यक्ति पर वैक्सीन का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जबकि इसका लाभ बड़े पैमाने पर सामने आया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications