दिल्‍ली-फरीदाबाद में 3 माह में 6 हत्‍याएं करने वाला 'सीरियल किलर' गिरफ्तार

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली और उससे लगे हरियाणा के फरीदाबाद में तीन माह के अंदर 6 लोगों की हत्‍या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये हत्‍यारा एक रिक्‍शा चालक है जिसका नाम रिंकू हैं। इसपर 6 लोगों की गला घोंटकर हत्‍या करने और 13 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस खूंखार हत्‍यारे ने फरीदाबाद में 5 और दिल्‍ली में 3 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

'Serial killer' rickshaw-puller arrested in Faridabad

पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक यह सीरियल किलर अपने रिक्‍शे पर सवारी बिठाकर लूटता था और विरोध करने पर हत्‍या कर देता था। हत्‍या के लिए वो अपने गमछे का प्रयोग करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले अपने शिकार (सवारी) को चुनता था। फिर उसे शराब पिलाने का लालच देता था। शराब पिलाने के बाद वह सवारी को सुनसान इलाके में ले जाता था और गमछे से गला घोटकर मार डालता था।

अक्सर वह ओल्ड फरीदाबाद चौक से सवारियां उठाता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस शातिर रिक्शाचालक ने दिल्ली में भी वारदातें की हैं। इस बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिंकू की गिरफ्तारी से उसे कई मामले सुलझाने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+