सीरियल ब्लास्ट का आरोपी जलीस अंसारी मुंबई से हुआ गायब, पैरोल पर था बाहर

मुंबई। देशभर में हुए कई सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलों में दोषी और सजा काट रहा जलीस अंसारी गुरुवार सुबह से लापता है। आतंकी जलीस अंसारी को पिछले महीने पैरोल मिली थी। वह अजमेर की जेल में बंद था। जलीस अंसारी मुंबई से लापता हुआ है। गुरुवार को इसकी खबर लगते ही महाराष्ट्र एटीएस, मुंबई क्राइम ब्रांच समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं।

serial blasts convict Jalees Ansari missing form mumbai ajmer

शुक्रवार को आतंकी डॉ. जलीस अंसारी की पैरोल अवधि खत्म हो रही है और उसको अजमेर जेल पहुंचना है, लेकिन उससे पहले गुरुवार सुबह 5 से वह लापता है। अंसारी पिछले महीने अजमेर की जेल पैरोल पर बाहर आया था। वह आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़ा था। मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में अंसारी के गायब होने की शिकायत दर्ज की गई है। लापता होने की शिकायत उसके परिजनों की ओऱ से लिखाई गई है।

वहीं, जलीस अंसारी के इस तरह से लापता होने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र एटीएस, मुंबई क्राइम ब्रांच समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां जलीस अंसारी की खोज पड़ताल में जुट गई हैं। फिहलाल आतंकी जलीस अंसारी की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। लेकिन पुलिस को अभी कत कोई सुराग नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+