Mann ki Baat: सितंबर महीने को 'पोषण माह' के रूप में मनाया जाएगा, PM मोदी ने किया ऐलान

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्‍यम से देश को संबोधित किया, इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में सिंतबर महीने को पोषण माह (न्यूट्रिशन मंथ) के रूप में मनाया जाएगा। नेशन और न्यूट्रिशन का बहुत गहरा रिलेशन होता है। हमारे यहां एक कहावत है- 'यथा अन्नम तथा मन्न्म' यानी जैसा अन्न होता है, वैसा ही हमारा मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है, इसलिए इस विषय पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

Recommended Video

    Mann Ki Baat में बोले PM Modi, सितंबर माह को Nutrition Month के रूप में मनाया जाएगा | वनइंडिया हिंदी
    सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा: PM मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि पोषण या न्यूट्रिशन का मतलब केवल इतना ही नहीं होता कि आप क्या खा रहे हैं, कितना खा रहे हैं, कितनी बार खा रहे हैं । इसका मतलब है आपके शरीर को कितने जरुरी पोषक तत्व मिल रहे हैं, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है, ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए न्यूट्रिशन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ कहते हैं कि शिशु को गर्भ में और बचपन में जितना अच्छा पोषण मिलता है, उतना ही अच्छा उसका मानसिक विकास होता है और वो स्वस्थ रहता है। बच्चों के पोषण के लिए भी उतना ही जरूरी है कि मां को भी पूरा पोषण मिले।

    5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' मनाएंगे

    मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि 5 सितंबर को 'शिक्षक दिवस' मनाएंगे, इस वक्त शिक्षकों के सामने बड़ी चुनौती है, शिक्षकों ने चुनौती को स्वीकार किया है, पीएम मोदी ने कहा कि भारतीयों के इनोवेशन और सॉल्यूशन देने की क्षमता का लोहा हर कोई मानता है और जब समर्पण भाव हो, संवेदना हो तो ये शक्ति असीम बन जाती है, हमारे यहां के बच्चे, हमारे विद्यार्थी, अपनी पूरी क्षमता दिखा पाएं, अपना सामर्थ्य दिखा पाएं, इसमें बहुत बड़ी भूमिका पोषण की भी होती है इसलिए इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। पोषण माह में पौष्टिक खाने और स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को प्रेरित करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+