पी चिदंबरम को लेकर ईडी ने किया सनसनीखेज खुलासा
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि पी चिदंबरम के विदेश दौरे के तमाम खर्च एक फर्जी कंपनी ने वहन किया था, उनके बिल का भुगतान इसी कंपनी ने किया था। ईडी के एक वरिष्ठ सूत्र का कहना है कि यह खुलासा उस समय हुआ है जब पिछले वर्ष चार्टड अकाउंटेंट भास्कर रमन से पूछताछ की गई थी। इस दौरान उसने बताया कि इन सभी खर्चों की जानकारी हार्ड डिस्क में है, जिसे आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार्ति चिदंबरम के चेस ग्लोबल एडवायजरी सर्विसेस के चेन्नई स्थित कार्यालय में की थी।

ईडी के अधिकारी ने दावा किया है कि जब रमन के साथ पूछताछ की गई और उसके सामने तमाम दस्तावेज और हार्ड डिस्क रखी गई तो उसने इस बारे में खुलासा किया। बता दें कि पिछले वर्ष ही सीबीआई ने रमन को गिरफ्तार किया था। सूत्र के अनुसार जब पूर्व वित्त मंत्री से उनके विदेश यात्रा का खर्च फर्जी कंपनी द्वारा वहन किए जाने के बारे में पूछा गया तो चिदंबरम ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। गौरतलब है कि सीबीआई ने बुधवार को पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया था।
एयरसेल मैक्सिस में 3500 करोड़ की एक डील के मामले की सीबीआई और ईडी जांच कर रही हैं। 2006 के इस मामले में विदेशी फर्म को चिदंबरम के बतौर वित्तमंत्री रहते एफआईपीबी स्वीकृति दिए जाने की जांच सीबीआई कर रही है। ईडी भी इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही है। चिदंबरम से मामले में पूछताछ भी हो चुकी है। बता दें कि पी चिंदबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार हैं। बुधवार रात सीबीआई ने पी चिदंबरम को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनको गुरुवार को दिल्ली की राउज रिवेन्यू कोर्ट ने चिदंबरम को 5 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया। सोमवार तक चिदंबरम सीबीआई की रिमांड पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications