केरल: पुलिस अधिकारी की बेटी ने ड्राइवर सिपाही को पीटा, IPS का तबादला

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस के एडीजी की बेटी पर जूनियर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है। जिसके बाद एडीजी सुदेश कुमार का शनिवार को तबादला कर दिया गया। सुदेश कुमार आर्म्ड पुलिस बटालियन के प्रमुख है, जिन्हें पुलिस हेडक्वार्टर में मामले की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। जूनियर पुलिसकर्मी गावस्कर एडीजी कुमार का ड्राइवर है, जिसने सीएम पिनाराई विजयन से मुलाकात कर आईपीएस की बेटी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है।

केरल:पुलिस अधिकारी की बेटी ने ड्राइवर को पीटा, IPS का ताबदला

मुख्यमंत्री विजयन ने कनिष्ठ पुलिसकर्मी को आईपीएस की बेटी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, इस मामले के बाद अन्य जूनियर पुलिसकर्मी ने भी बाहर आकर सीनियर पुलिस अधिकारियों और उनके परिवार वालों पर बदसलूकी और परेशान करने का आरोप लगाया है। डीजीपी लोकनाथ बेहेरा ने कहा है कि पुलिस ड्राइवर की शिकायत पर उचित जांच की जाएगी। डीजीपी को जो शिकायत मिली है, उसमें कहा गया है कि सीनियर पुलिस अधिकारी अपने जूनियर्स का गलत इस्तेमाल करते हैं।

वहीं, एडीजी कुमार की बेटी स्निग्धा पर आईपीसी की धारा 294B (गाली देना), 332 (सरकारी कर्मचारी को सार्वजनिक रूप से परेशान करने) और 324 (चोट पहुंचाने के लिए हथियार का इस्तेमाल करने) समेत कई धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ड्राइवर गावस्कर पर भी एक महिला को अपमानित करने का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ड्राइवर फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है। गावस्कर का आरोप है कि एडीजी के बेटी ने उन्हें ना सिर्फ गालियां दी, बल्कि उसके मोबाइल से गर्दन और कंधे पर अटैक किया। गावस्कर ने कहा कि स्निग्धा और उनकी मां मॉर्निंग वॉक पर गई थी और उसके बाद उन्होंने उसे कार लेकर वहां बुलाया था। लेकिन, कार लेकर थोड़ा देरी से पहुंचने पर एडीजी के बेटी ने गावस्कर को पहले उसे गालियां दी और फिर मोबाइल फेंक कर उसे मारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+