वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या, सीएम ने कहा- ये लोकतंत्र का मर्डर है

बेंगलुरु। देश की जानी-मानी पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात हमलावर ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर हुआ। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।कर्नाटक के गुलबर्ग में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद निकाला कैंडल मार्च निकाला गया। कर्नाटक के गृह मंत्री ने इस मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीम काम कर रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकार की हत्या को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

 Senior journalist Gauri Lankesh shot dead at her residence in Bengaluru

Recommended Video

      Gauri Lankesh: Police Statement after the murder of Renowned Journalist | वनइंडिया हिंदी

      कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी का कहना है कि वहां तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। उनके फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस की 3 टीमें वारदात की छानबीन कर रही हैं। वहीं वारदात के बाद नाराज लोगों ने गौरी लंकेश के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

      हमलावरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने काफी नजदीक से उन पर एक के बाद एक कर तीन गोलियां चलाईं। जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोलियां चलाने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

      कहा जा रहा है कि वैचारिक मतभेदों को लेकर गौरी कुछ लोगों के निशाने पर थीं। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने इस वारदात की पुष्टि की है।

      बेंगलुरु वेस्ट के डीएसपी एम. एन. अनुचेथ ने बताया कि शाम को गौरी लंकेश के घर में गोलीबारी हुई। जिसमें उनकी मौत हो गई। उनका शव बरामदे में मिला है।आपको बता दें कि गौरी लंकेश साप्ताहिक मैग्जीन 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं। वो अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं। टीवी न्यूज चैनल डिबेट्स में भी वो एक्टिविस्ट के तौर पर शामिल होती थीं। वो हिंदुत्व ब्रिगेड के खिलाफ थीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+