UIDAI new CEO: सीनियर IAS अमित अग्रवाल ने संभाला UIDAI के सीईओ का पद
वरिष्ठ आईएस अधिकारी अमित अग्रवाल ने यूआईडीएआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। वहीं एनटीडीए के नए सीईओ सुबोध कुमार सिंह बनाए गए हैं।
UIDAI new CEO: वरिष्ठ आईएस अधिकारी अमित अग्रवाल का नाम पिछले हफ्ते केंद्र सरकार की ओर जारी अफसरों की तबादला सूची में था। अग्रवाल को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का सीईओ नियुक्त किया गया। इस हफ्ते आईएस अमित अग्रवाल ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नए सीईओ आईएस अमित अग्रवाल ने पदभार ग्रहण कर लिया।
पिछले हफ्ते केंद्र सरकार की ओर जारी अधिकारियों की तबादला सूची में 13 आईएस अधिकारियों के नाम थे, जिनमें आईएएस अमित अग्रवाल के अलावा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के नए महानिदेशक के पद के लिए सुबोध कुमार सिंह का नाम था।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नए सीईओ अमित अग्रवाल 1993 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से स्नातक किया है। वे केंद्र सरकार के अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। छत्तीसगढ़ में उन्होंने राज्य सरकार में वाणिज्यिक कर और तकनीकी शिक्षा विभागों के प्रभारी सचिव और वित्त सचिव के रूप में कार्य किया।
यूआईडीएआई में सीईओ बनाए जाने से पहले आईएएस अमित अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications